केरल में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए तमिलनाडु अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
चेन्नई, जुलाई 24। केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु ने केरल से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री थिरु मा सुब्रमण्यम ने बताया कि केरल में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उन्हें देखते हुए केरल से सटे सभी बॉर्डरों पर स्थित चेक पोस्ट से लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। केरल से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि केरल के मुकाबले तमिलनाडु में अब कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है, लेकिन केरल में बढ़ते मामलों से तमिलनाडु पर खतरा मंडरा रहा है।
Recommended Video

केरल में 2 दिन का है संपूर्ण लॉकडाउन
गुरुवार को पेश किए गए आंकड़ो के मुताबकि, केरल में पिछले 24 घंटे के अंदर 12818 नए संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि 122 मरीजों की मौत हो गई थी। केरल का पॉजिटिविटि रेट बहुत डरा देने वाला है। राज्य में 12.38 फीसदी कोरोना का पॉजिटिविटि रेट है। केरल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 24 और 25 जुलाई का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हुआ है।
Tamil Nadu Health Department has increased the vigilance border check posts with Kerala after the number of COVID19 cases have gone up in Kerala: Tamil Nadu Health Minister Ma Subramanian pic.twitter.com/5gIHWxKPt2
— ANI (@ANI) July 24, 2021
तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति
केरल के मुकाबले तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति बहुत अच्छी है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1830 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 24 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। हालांकि केरल में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर तमिलनाडु के कई जिलों पर मंडरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications