Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, चेन्नई समेत 26 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, चेन्नई समेत 26 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

Tamil Nadu Heavy rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु में आज पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं तमिलनाडु के चार जिलों तिरुवल्लूर, रानीपेट, डिंडीगुल, थेनी और नीलगिरी जिलों और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में चेन्नई और कई अन्य जिलों में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी बारिश के चलते कई जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। चेन्नई समेत राज्य के कम से कम 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

Tamil Nadu Heavy rain Alert

क्यों हो रही है तमिलनाडु में बारिश

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह तक उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार और रविवार को इसके पूरे तमिलनाडु और केरल में जाने की संभावना है।

तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर डॉ. अल्बी जॉन वर्गीज ने आज के लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की। रेड अलर्ट जारी होने के बाद उन्होंने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की।

चेन्नई में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे होगी बारिश

चेन्नई के कई हिस्सों और पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपेट में श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई में भारी बारिश की वजह से शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है। रामनाथपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और राज्य के कई तटीय इलाकों में भी बारिश हो रही है। चेन्नई शहर और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 48 घंटों में शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+