Maharishi Charak Sapath: तमिलनाडु में MBBS छात्रों ने ली 'चरक शपथ', स्टालिन सरकार ने डीन को हटाया
नई दिल्ली, 1 मई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मदुरै मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के महर्षि चरक की शपथ लेने के बाद विवाद (Maharishi Charak Shapath Controversy) गहराता जा रहा है। तमिलनाडु सरकार ने राजकीय मदुरै मेडिकल कॉलेज के डीन हटा दिया है। शासन ने उन्हें प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया है।

राजकीय मदुरै मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने कल दीक्षा समारोह के दौरान हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय महर्षि चरक शपथ ली। देश में यह पहली बार है जब मेडिकल छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक सपथ के महर्षि चरक शपथ ली है। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मदुरै मेडिकल कॉलेज के डीन को प्रतीक्षा सूची में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सरकार ने दिए जांच के आदेश
एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों को दीक्षा शपथ समारोह में हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय 'महर्षि चरक शपथ' दिलाई गई थी। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तमिलनाडु सरकार ने डीन डॉ रथिनवेल को पद से हटा दिया है। उन्हें प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है। इसके साथ ही डीन के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
डीन ने छात्र संघ के सचिव पर लगाए आरोप
मदुरै मेडिकल कॉलेज के डीन ने डॉ रथिनवेल ने दावा किया कि शपथ तैयार करने वाले छात्र संघ के सचिव ने गलती से हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय महर्षि चरक सपथ डाउनलोड कर ली गई थी। इसलिए गलती हुई।
NMC ने शपथ को लेकर की थी सिफारिश
स्वास्थ्य शिक्षा ढांचे में नए बदलाव के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल छात्रों की ओर से ली जाने वाली हिप्पोक्रेटिक शपथ को बदलने की सिफारिश का पत्र लिखा गया था। नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि मेडिकल छात्रों को ओरिएंटेशन के दौरान दिलाई जाने वाली हिप्पोक्रेटिक ओथ की जगह संशोधित महर्षि चरक शपथ दिलाई जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications