'कश्मीर की समस्या अंग्रेजों ने पैदा की, भारत को अपना पुरुषार्थ समझने की जरूरत'

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, सब कुछ शांतिपूर्ण है। कोई भी अब हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि वे जानते हैं कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह नया भारत, अपने 'पुरुषार्थ' के प्रति सचेत है।"

Tamil Nadu Governor RN Ravi

Tamil Nadu Governor RN Ravi: तमिलनाडु के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि (आरएन रवि ) ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर समस्या अंग्रेजों ने पैदा की थी और देश के तत्कालीन नेतृत्व को इसका एहसास नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कोई भी भारत के खिलाफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि वे जानते हैं कि ऐसा करने से उनको नुकसान होगा। आरएन रवि ने आगे कहा, "नए भारत को अपने 'पुरुषार्थ' के प्रति सचेत रहने और इसे समझने की जरूरत है।

1990 के दशक में कश्मीर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए आरएन रवि ने कहा, इस भारत को अपने पुरुषार्थ का एहसास करना चाहिए, जो हमारे देश की असली ताकत है।

चेन्नई के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएन रवि ने कहा, ''कोई कारण नहीं था कि कश्मीर को सभी आघात से गुजरना पड़ा। यह तब था जब अंग्रेजों ने देश छोड़ दिया था। हमारी स्वतंत्रता ब्रिटिश संसद के अधिनियम के माध्यम से की गई थी। हमारे पास एक ब्रिटिश राज्य का पहला प्रमुख भी था, पहला सेना प्रमुख था ब्रिटिश था। यह वे लोग थे जिन्होंने समस्या खड़ी की। और उस समय, हमारे नेतृत्व को इसका एहसास नहीं हुआ।''

राज्यपाल आरएन रवि ने कश्मीरी पंडितों के हालतों पर कहा, ''उन्हें उनके अपने घरों से बाहर निकाल दिया गया। जब मैं 90 के दशक की शुरुआत में कश्मीर गया था, तो सभी ने कहा था कि कश्मीर हिंसा को स्वीकार नहीं करेगा। यह शांति की भूमि है। लेकिन देश के दुश्मन भावना, विचार को नष्ट करना चाहते थे और कश्मीरी पंडितों को खदेड़ना चाहते थे। यह था एक बहुत दुखद दिन जब हमारे अपने देशवासियों को अपना स्थान छोड़ना पड़ा। सिखों का नरसंहार हुआ था, इस भारत को अपने पुरुषार्थ का एहसास होना चाहिए। यह हमारी ताकत है, हम कौन हैं और हम क्या करने में सक्षम हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+