मेडिकल में साढे़ सात फीसदी आरक्षण संबधी विधेयक को मंजूरी पर तमिलनाडु गर्वनर ने बोली ये बात
मेडिकल में साढे़ सात फीसदी आरक्षण संबधी विधेयक को मंजूरी पर तमिलनाडु गर्वनर ने बोली ये बात
बेंगलुरु। तमिलनाडु राज्यपाल ने गुरुवार को प्रदेश के छात्रों को मेडिकल की नीट प्रवेश परीक्षा में साढ़े सात फीसदी आरक्षण संबंधी बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि मुझे निर्णय लेने के तीन से चार सप्ताह का समय चाहिए।

बता दें तमिलनाडु विधानसभा ने 15 सितंबर को एकमत से इससे संबंधित विधेयक पारित किया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पास करने वाले प्रदेश के छात्रों को 7.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की।
जिसके संबंध में बुधवार को द्रमुक और पीएमके समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और तमिलनाडु कैबिनेट के पांच मंत्रियों का एक शिष्टमंडल राज्यपाल से मुलाकात की और अपील की ताकि आरक्षण की व्यवस्था को इसी साल से लागू किया जा सके। जिसके जवाब में राज्यपाल ने कहा कि 6-12 std से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को 7.5% आरक्षण प्रदान करने और स्नातक मेडिकल प्रवेश के लिए NEET परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले संबंधी बिल के संबंध में आपका प्राप्त किया और इस पर निर्णय लेने के लिए मुझे लगभग चार हफ्तों का समय चाहिए।
बता दें इस विधेयक में नीट परीक्षा पास करने वाले राज्य सरकार के स्कूलों के छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश में अधिमान्य आधार पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है । तमिलनाडु विधानसभा ने 15 सितंबर को एकमत से एक विधेयक पारित किया और नीट पास करने वाले प्रदेश के छात्रों को 7.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की।












Click it and Unblock the Notifications