तमिलनाडु ने 31 अक्टूबर तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया, इन चीजों की रहेगी छूट

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देश में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच तमिलनाडु ने लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में लोगों को कुछ छुट दी जाएगी, जिसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। एआईएडीएमके की ओर से ट्वीट करके प्रदेश में लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की जानकारी दी गई है। लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यही नहीं चेन्नई में एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 100 से अधिक विमानों के लैंड करने की इजाजत नहीं होगी। फिल्म व सीरियल की शूटिंग 100 से अधिक लोगों के साथ नहीं की जा सकती है।

lockdown

Recommended Video

    Unlock 5.0: आज हो सकता है अनलॉक 5 की गाइडलाइंस का ऐलान, मिल सकती हैं ये छूट | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते तमिलनाडु सरकार ने 10-12वीं तक की कक्षाओं को शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है। लेकिन अब सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-5 की गाइडलाइन को जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद राज्य सरकारें अलग-अलग तरह की छूट दे सकती हैं।

    गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले सामने आए और 776 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61,45,292 है, जिसमें 9,47,576 सक्रिय मामले, 51,01,398 रिकवर मामले और 96,318 मौतें शामिल हैं। कुल मामलों के 82 फीसदी से ज्यादा मामले ठीक और डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 28 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,31,10,041 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,42,811 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+