Tamil Nadu Elections Result 2026: क्या विजय बनेंंगे 'किंगमेकर'? पीएम मोदी ने दी बधाई
Tamil Nadu Elections Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों (सोमवार, 4 मई, 2026, 9:54 IST) में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन शुरुआती रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि टीवीके राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं।
अभी तक के रुझानों के मुताबिक, टीवीके 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्नाद्रमुक (AIADMK) 62 और सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) 52 सीटों पर आगे चल रही है। इन रुझानों ने द्रमुक को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि उसके 36 मंत्रियों में से 31 मंत्री अपनी सीटों पर पिछड़ते दिख रहे हैं।

टीवीके ने राजधानी चेन्नई में अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए सभी 16 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर ली है। इन सीटों में डॉ. राधाकृष्णन नगर, पेराम्बुर, कोलाथुर, विल्लीवाक्कम, तिरु-वी-का-नगर (एससी), एग्मोर (एससी), रॉयपुरम, हार्बर, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी, थाउजेंड लाइट्स, अन्ना नगर, विरुगम्बक्कम, सैदापेट, त्यागरायनगर, मायलापुर और वेलाचेरी शामिल हैं।
तमिलनाडु की राजनीति में किंगमेकर बनेंगें विजय!
इन शुरुआती रुझानों के अनुसार, अभिनेता-राजनेता विजय की टीवीके तमिलनाडु की राजनीति में किंगमेकर बनने को तैयार है, रुझानों से यह भी पता चला है कि टीवीके के संस्थापक विजय तिरुचि (पूर्व) और पेराम्बुर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।
क्या होगा DMK का? बदली तमिलनाडु की सियासी तस्वीर!
आपको बता दें कि राज्य की राजनीति लंबे समय से दो प्रमुख दलों DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है लेकिन इस बार एंटी-इंकम्बेंसी, बेरोजगारी, महंगाई, और युवा वोटरों की नाराजगी जैसे मुद्दों ने समीकरण बदल दिए हैं। विजय की साफ-सुथरी छवि और युवाओं में उनकी लोकप्रियता TVK के पक्ष में जाती दिख रही है। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो अगर TVK स्पष्ट बहुमत से दूर रहती है, तो वह सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में DMK या AIADMK, दोनों ही दल विजय का समर्थन पाने की कोशिश कर सकते हैं। यही वजह है कि 'किंगमेकर' की भूमिका की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि टीवीके को कांग्रेस ने सरकार बनाने का ऑफर भी दिया है।
पीएम मोदी ने दी TVK को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में NDA का समर्थन करने वाले तमिलनाडु के मतदाताओं का आभार। लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे। TVK को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और वहां के लोगों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"
फिल्मों का सुपरस्टार बना चुनाव में हीरो!
अभिनेता-राजनेता Vijay का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, वो तमिल सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ-साथ अब सक्रिय राजनीति में भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता S. A. Chandrasekhar फिल्म निर्देशक हैं और मां Shoba Chandrasekhar गायिका रही हैं। विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की, लेकिन 1990 के दशक में उन्होंने बतौर हीरो अपनी पहचान बनाई। 'घिली', 'थुप्पाक्की', 'मर्सल' और 'मास्टर' जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें "थलापति" (लीडर) का खिताब दिलाया। उनकी फिल्मों में अक्सर सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े संदेश देखने को मिलते हैं, जिसने उन्हें आम जनता के और करीब ला दिया।
'शिक्षा, रोजगार पर फोकस करेंगे', विजय ने किया वादा
राजनीति में उनकी एंट्री Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के गठन के साथ हुई है, विजय ने अपनी पार्टी को युवाओं, पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर केंद्रित बताया है। उनकी राजनीति का फोकस शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम और क्षेत्रीय गौरव को बढ़ावा देना है।












Click it and Unblock the Notifications