तमिलनाडु: चुनावों से पहले AIADMK को बड़ा झटका, गठबंधन से बाहर हुई ये पार्टी
चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है। सत्ता से बाहर करने के लिए डीएमके ने कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके सहित कई छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। वहीं सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक एडाप्पडी पलानीस्वामी ने बताया कि पुथिया तमिलगाम पार्टी गठबंधन में अब नहीं है।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि पुथिया तमिलगाम पार्टी हमारे साथ नहीं है, उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके गठबंधन को छोड़ दिया। साथ ही बताया कि DMDK गठबंधन से पार्टी के बाहर निकलने से कोई नुकसान नहीं है। वहीं उन्होंने इस चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने का दावा भी किया है।
वहीं डीएमके प्रमुख स्टालिन के बयान पर एडाप्पडी पलानीस्वामी ने कहा कि क्या स्टालिन एक ज्योतिषी है जो कहता है कि DMK चुनाव में 200 सीटें जीतेगी? लोग मतदान करेंगे और उनका फैसला अंतिम होगा। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमें एक अच्छा फैसला देंगे।
बता दें कि इस चुनाव में अन्नाद्रमुक ने बीजेपी से साथ गठबंधन किया है। एआईएडीएमके ने 177 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों को ऐलान किया है। तमिलनाडु विधानसभा में पार्टी भारतीय जनता पार्टी और पत्ताली मक्कल काची (पीएमके) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य की कुल 234 सीटों में से भाजपा को 20 और पीएमके को 23 सीटें गठबंधन में बांटी गई है। यहां एक ही चरण में 6 अप्रैल को चुनाव होगा, जिसकी गणना 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications