तमिलनाडु चुनाव: चुनाव प्रचार के लिए ऑटो रिक्शा पर निकले कमल हासन, बाद में किया ये काम
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी चुनावी दंगल में कूद चुके है। इस चुनाव में कमल हासन की पार्टी मक्कल नीडि माईम भी अपना पूरा लगाकर प्रचार में जुट चुकी है। वहीं पार्टी प्रमुख कमल हासन मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए आटो रिक्शा पर निकल पड़े। कमल हासन को ऑटो में देख सभी लोग थोड़ी देर के लिए अचंभित हो गए। वोटरों को लुभाने के लिए कमल हासन ने ये नया दांच चला है।

फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले कमल हासन मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबतूर में ऑटो रिक्शा में बैठकर सड़क पर अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए निकले। राह चलते लोगों ने उनसे हाथ मिलाया और उनको स्वागत किया। इसके बाद कमल हासन ने ऑटो रिक्शा पर जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने आटो रिक्शा ड्राइवर के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी। कमल हासन वोटरों को ये जताना चाहते हैं कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम आम इंसान की पार्टी है और वो जीतती है तो आमजन के लिए काम करेगी।

गौरतलब है कि कमल हासन जो कि मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) पार्टी के प्रमुख हैं उन्होंने मंगलवार को कोयंबतूर दक्षिण सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कमल हासन कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं इस सीट पर भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार से सीधी टक्कर होगी।

ये भी पढ़ें- कई किलो सोना पहनकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी,ज्वैलरी देख लोग हुए दंग
कमल हासन ने 2018 में बनाई थी अपनी पार्टी
कमल हासन ने फरवरी 2018 में ही अपनी पार्टी एमएनएम गठित की और एक साल के अंदर ही 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ी और 3.75 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। वहीं इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 71 नामों की घोषणा की है। जिसमें प्रमुख रूप से नाम पूर्व ब्यूरोक्रेट संतोष बाबू का हैं, जो विल्लीवाक्कम के हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पूर्व सचिव वी पोनराज अन्ना भी पर्यावरण कार्यकर्ता पद्मप्रिया मादुरावेल से चुनाव लड़ेंगी। सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा मोहंडोस सैदापेट से चुनावी मैदान में हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications