कई किलो सोना पहनकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी,ज्वैलरी देख लोग हुए दंग
बेंगलुरु। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के नामांकन का दौर जारी है। लोगों को ध्यान आकर्षित करने और मीडिया में हाइलाइट होने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के क्रिएटिव प्रयोग कर रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ये नजारा खूब देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु में एक प्रत्याशी जब नामांकन करने पहुंचा तो लोग उसे देखकर दंग रह गए।

सोने के गहने से लद कर नामांकन करने पहुंचा ये उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तमिलनाडु के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया और नामांकन किया। जिसमें अलंगुलम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हरि नादर ने अपना नामांकन करने पहुंचा तो कई किलो सोने के गहने से लदा हुआ था। हरि नादर नामक शख्स ऊपर से नीचे तक गहनों से लदा हुआ था।
Recommended Video

4 किलो पहना था सोना, लोग हुए दंग
खबरों के अनुसार उम्मीदवार हरि नादर 4.25 किलोग्राम सोना पहनकर तमिलनाडु के अलंगुलम निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचा हाथों में किलो भर के कड़े, गले में कई मोटे-मोटे हार पहने हुए था। जब ये अपना नामांकन करने पहुंचा तो कार्यालय में मौजूद अधिकारी और नामांकन के लिए आए अन्य प्रत्याशी इसे देखकर दंग रह गए। इसके गहने देखकर लोगों की आंखें चौधियां सी गई।

हाथ में तरबूज लेकर नामांकन करने पहुंचा ये प्रत्याशी
वहीं तमिलनाडु के तंजावुर निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रत्याशी हाथ में एक तरबूज लेकर नामांकन करने पहुंच गया। तंजावुर निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार संतोष ने सोमवार (15 मार्च) ने नामांकन भरा और वो वहां तरबूज लेकर पहुंचा।वो इसलिए तरबूज के साथ अपना नामांकन दाखिल करने क्योंकि उनका चुनाव में आवंटित चुनाव चिन्ह था। वह लगातार चौथी बार तरबूज चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा "मेरे पास एक महंगे चुनाव प्रचार के लिए पैसे नहीं हैं," पहली बार चुनाव में संतोष को 100 दूसरी बाद 400 वोट मिले थे। संतोष को उम्मीद है कि इस बार चुनाव में उन्हें 10 हजार से अधिक वोट मिलेंगे।

इन प्रत्याशियों ने जमानत राशि जमा करने के लिए किया ये अजीब काम
अरियालुर निर्वाचन क्षेत्र से किसान संघ के प्रत्शाशी थंगा शनमुगासुंदरम ने सोमवार को सिक्कों और पुराने रुपए के नोटों से जमानत राशि जमा किया। वहीं तमिलनाडु के नागपट्टिनम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बस्कर ने नामांकन 20 रुपये के नोट कई सारे नोट देकर जमानत राशि का भुगतान किया, जिसे अधिकारियों को गिनने में लंबा समय लगा। बता दें तमिलनाडु में नामांकन की आखिरी तारीख 19 मार्च है। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोट पड़ेगे और 2 मई को वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित होंगे। तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए कांग्रेस-द्रमुक और भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन के साथ मतदान होगा प्रमुख समूह एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications