तमिलनाडु: स्वतंत्रता सेनानी को पुरस्कार देने से इनकार करने पर CPIM ने राज्यपाल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्यों ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और कम्युनिस्ट दिग्गज एन शंकरैया को उनकी सेवाओं के सम्मान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ काले झंडे के साथ विरोध मार्च निकाला।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की सहयोगी पार्टी सीपीआईएम ने उस समय विरोध मार्च निकाला जब राज्यपाल मदुरै में मदुरै कामराज विश्वविद्यालय के 55वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने जा रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- ABVP ने तमिलनाडु में DMK सरकार की विभाजनकारी नीतियों का किया विरोध
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया, क्योंकि राज्यपाल रवि ने शंकरैया को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर पोनमुडी ने संवाददाताओं से कहा कि सिंडिकेट और सीनेट द्वारा प्रस्ताव पारित करने और मेरे अनुरोध के बावजूद राज्यपाल ने उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री देने से इनकार कर दिया है। उन्हें इसका कारण बताना चाहिए।
राज्यपाल, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं, ने दीक्षांत समारोह के दौरान 134531 छात्रों को डिग्री प्रदान की। होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट के कुलपति प्रोफेसर यू कामाची मुदाली ने दीक्षांत भाषण दिया।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के राज्यपाल के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, BJP ने DMK सरकार को घेरा












Click it and Unblock the Notifications