तमिलनाडु के राज्यपाल के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, BJP ने DMK सरकार को घेरा
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के आधिकारिक निवास पर पेट्रोल बम फेंकने के प्रयास के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर हुई, जब एक शख्स राजभवन के मुख्य द्वार पर दो पेट्रोल बम फेंकते समय पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, विनोद ने सैदापेट कोर्ट के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों से पेट्रोल चुराया था, जिसके बाद वह राजभवन की ओर चला गया। जहां उसने दो बोतलों में पेट्रोल डाला, उनमें आग लगा दी और राजभवन के मुख्य द्वार पर फेंकने आगे बढ़ा। पुलिस ने बताया कि इससे पहले कि वह पेट्रोल की दो और बोतलें फेंक पाता, मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस टीम ने उसे रोक लिया।

2022 में, विनोद को चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था और तीन दिन पहले ही रिहा किया गया था। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि आज राजभवन पर पेट्रोल बम फेंके गए, यह तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। जबकि डीएमके लोगों का ध्यान हित के महत्वहीन मामलों, अपराधियों से हटाने में व्यस्त है।
उन्होंने आगे कहा कि संयोग से, यह वही व्यक्ति है जिसने फरवरी 2022 में चेन्नई में बीजेपी के तमिलनाडु मुख्यालय पर हमला किया था, जिसे आज राजभवन पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। ये लगातार हमले केवल यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि डीएमके सरकार इन हमलों को प्रायोजित कर रही है। थिरु एमके स्टालिन अब वह अगले बदलाव की तैयारी करेंगे, जैसा कि वह हमेशा करते हैं।
क्या कहती है पुलिस ?
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने राजभवन के बाहर बैरिकेड्स के पास पेट्रोल की कुछ बोतलें फेंकने की कोशिश की। जैसे ही इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी, उन्होंने उसे घेर लिया, उसके हाथ से अन्य बोतलें जब्त कर लीं और उसे तुरंत ही पेट्रोलिंग टीम को सौंप दिया और पुलिस स्टेशन ले गए। किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई। ऐसा लगता है कि वह नशे में था। पूर्ण, सतर्क और उचित बंदोबस्त है राजभवन के सामने... शख्स की पहचान विनोद नाम के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है और वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही 6-7 मामले दर्ज हैं। आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications