Thalapathy Vijay आज सुबह 10 बजे लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज (रविवार) सुबह 10 बजे पेरियमेट स्थित नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां कल रात से ही चल रही हैं, जहां राज्यपाल अर्लेकर थलापति को मुख्‍यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। थलापति विजय के साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चेन्नई में आयोजित होने वाले विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिनाडु भर में भारी उत्साह का माहौल है। बहुमत प्राप्त होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जश्न शनिवार से शुरू कर दिया है। पनयूर स्थित त.वे.क. पार्टी कार्यालय में भी समर्थकों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा और उन्होंने खुशी के नारे लगाए।

Tamil Nadu CM Oath Ceremony

क्‍यों शपथ ग्रहण का समय बदलवाना चाहते थे थलापति विजय?

बताया जा रहा है कि विजय शपथ ग्रहण का समय बदलवाना चाहते थे, लेकिन उनके ज्योतिषी ने सुबह 10 बजे का समय ही शुभ बताया। इसी वजह से राज्यपाल के साथ उनकी बैठक लगभग दो घंटे तक चली, क्योंकि विजय इस दौरान लगातार अपने ज्योतिषी के संपर्क में थे।

13 मई को विधानसभा में विजय को सरकार बनाने का बहुमत साबित करना होगा

थलापति विजय को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नामित विजय को 13 मई 2026 या उससे पहले विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले, विजय लगातार तीन दिनों तक राज्यपाल से मिलने के बावजूद सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 विधायकों का समर्थन नहीं जुटा पाए थे, जिसके चलते उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की ओर से सरकार गठन का निमंत्रण नहीं मिला था।

थलापति विजय की TVK को किन पार्टियों ने किया है समर्थन?

गौरतलब है कि शनिवार को वीसीके (VCK) और आईयूएमएल (IUML) ने उनकी एक्‍टर थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। इन दोनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं, जिससे अब विजय को कुल 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता होती है। जो टीवीके ने पूरा कर लिया है।

जिनमें टीवीके के 107 कांग्रेस 5, वामदल के 4, वीसीके के 2, आईयूएमएल के 2 विधायक कुल 120 विधायकों का समर्थन के साथ थलापति विजय तमिलनाडु में पहली बाद गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है

Tamil Nadu में 60 साल पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व का अंत! विजय के नेतृत्व में बन रही पहली गठबंधन सरकार
Tamil Nadu में 60 साल पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व का अंत! विजय के नेतृत्व में बन रही पहली गठबंधन सरकार
VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन
VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+