नायडू के बाद अब एमके स्टालिन का जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, कहा- नवविवाहित जोड़े 16-16 बच्चे पैदा करें
TN CM MK Stalin on Population: एक तरफ देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की बातों को हवा दी जा रही है। साथ ही कुछ राज्यों में इसे लेकर मसौदा तैयार करने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है। इस बीच दक्षिण राज्यों में ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, आंध्रा सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्गों की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए दक्षिण भारत के लोगों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान किया है। वहीं अब इस कड़ी में तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने भी कहा कि अब 16 बच्चे पैदा करने का वक्त आ गया है।

विवाह कार्यक्रम में स्टालिन का बड़ा बयान
एमके स्टालिन ने अपने बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि नवविवाहित जोड़े 16 बच्चे पैदा करें। सीएम ने यह बात चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। जहां 31 जोड़ों की शादी कराई गई थी।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हिंदू धार्मिक धर्मार्थ मंदिर विभाग की ओर से 31 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्हें उपहार देकर बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि जोड़े 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करें।
सीएम स्टालिन ने दावा करते हुए कहा कि पहले बुजुर्ग नवविवाहित दंपति को 16 तरह की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद देते थे। शायद अब वक्त आ गया है कि 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा किए जाएं।।
ये भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू ने लोगों से की ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील! लाएंगे नया कानून, क्या है इसके पीछे की वजह?
चंद्रबाबू ने भी जनसंख्या बढ़ाने पर दिया जोर
इससे पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार (19 अक्टूबर) को बुजुर्गों की आबादी पर चिंता जताते हुए लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने पर विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'पॉपुलेशन मैनेजमेंट' को लागू करने की योजना बना रही है, जिसमें अधिक बच्चों वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए नए कानून पर विचार करना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications