आईसीयू से बाहर आईं जयललिता, खा पी भी रही हैं ठीक से

डॉक्टर प्रताप रेड्डी ने कहा कि उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके शरीर के सभी अंग सही से काम कर रहे हैं।

चेन्नई। काफी दिनों से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें दो दिन पहले आईसीयू शिफ्ट किया गया था ताकि आस पास से उन्हें किसी तरह का इंफेक्शन न हो। इससे पहले अपोलो अस्पताल ने यह भी कहा था कि उन्हें आने वाले चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

jayalalithaa

इस बात की भी खूब चर्चा थी कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को आज अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि, अब यह कहा जा रहा है कि उन्हें अगले चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

शुक्रवार को अपोलो अस्पताल के डॉक्टर प्रताप रेड्डी ने कहा कि उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके शरीर के सभी अंग सही से काम कर रहे हैं और वह एकदम ठीक हैं।

जयललिता को 22 सितंबर को अस्पाताल में भर्ती कराया गया था, उस समय उन्हें बुखार और डीहाइड्रेशन की दिक्कत थी। डॉक्टर रेड्डी ने कहा कि वह अब सही से खा-पी रही हैं और यह भी कहा कि इस समय वह हाई प्रोटीन डाइट ले रही हैं।

जब डॉक्टर रेड्डी से पूछा गया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में काम करना कब शुरू कर देंगी तो उन्होंने कहा कि अभी इसमें थोड़ा समय लगेगा। इससे लिए उनके शरीर की कुछ अन्य प्रक्रियाओं को तेज करना होगा, लेकिन वह अब अपनी बात समझा पा रही हैं और सबकी बात समझ भी ले रही हैं।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह जयललिता ने अपने बेड से ही एक बयान जारी किया था कि उनका ठीक होना उनका पुनर्जन्म है, जो उनके अनुसार लोगों की प्रार्थनाओं का नतीजा है।

जयललिता की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के प्रवक्ता सी. पोन्नायन ने गुरुवार को कहा था कि जयललिलता अब अपने आप खाना खाती हैं और आराम से बैठ भी रही हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि वह आराम से बात कर पा रही हैं और खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+