पीएम मोदी के जन्मदिन पर बच्चे ने लिया जन्म, भाजपा ने गिफ्ट की सोने की अंगूठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन की खुशी में तमिलनाडु में जन्में एक बच्चे को सोने की अंगूठी दी गई। पीएम मोदी ने सोमवार 17 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा की तमिलनाडु राज्य ईकाई ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर में जन्में एक बच्चे को सोने की अंगूठी दी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन की खुशी में तमिलनाडु में जन्में एक बच्चे को सोने की अंगूठी दी गई। पीएम मोदी ने सोमवार 17 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा की तमिलनाडु राज्य ईकाई ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर में जन्में एक बच्चे को सोने की अंगूठी दी। ये अंगूठी भाजपा के राज्य इकाई प्रमुख तमिलिसई सौंदर्याराजन ने बच्चे को सोमवार को तोहफे के तौर में दिया।

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। उनके 68वें जन्मदिन के मौके पर तमिलनाडु की राज्य ईकाई ने सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पैदा हुए एक बच्चे को सोने की अंगूठी दी। सेंट्रल चेन्नई में पुरासावाकम में सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 17 सितंबर को एक बच्च ने जन्म लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पैदा होने पर भाजपा के राज्य इकाई प्रमुख तमिलिसई सौंदर्याराजन ने बच्चे को एक सोने की अंगूठी दी।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की रैली में उतरवाए गए मुस्लिम महिलाओं के बुरखे, महिलाओं ने कहा हम बाहर से ही सुनेंगे भाषण
भाजपा की तमिलनाडु राज्य ईकाई ने पहले ही घोषणा की थी कि सेंटर में सोमवार को पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। हालांकि सोमवार को केवल एक बच्चे ने जन्म लिया। सौंदर्याराजन ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर में मौजूद बाकी सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिए। सौंदर्याराजन ने कहा, 'मैंने सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चे को सोने की अंगूठी दी। हमने बाकी 17-18 नवजातों को भी तोहफे दिए।'
ये भी पढ़ें: BHU में बोले प्रधानमंत्री मोदी- पूर्वी भारत का गेटवे बनेगा काशी, 'पर्यटन से परिवर्तन' का अभियान जारी है
-
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications