BHU में बोले प्रधानमंत्री मोदी- पूर्वी भारत का गेटवे बनेगा काशी, 'पर्यटन से परिवर्तन' का अभियान जारी है
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बीएचयू में एक रैली को संबोधित करते हुआ कहा कि वाराणसी में 'पर्यटन से परिवर्तन' का अभियान निरंतर जारी है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने 557 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि काशी को पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। काशी में इस बदलाव का असर दिख रहा है। पहले काशी को बाबा भोलेनाथ के भरोसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया था।

काशी मेंं मुझे बहुत प्यार मिला: पीएम मोदी
काशी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में कई योजनाओं के शिलान्यास के अवसर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी में मुझे बहुत प्यार मिला। जब मैं यहां आता था तो बिजली के लटकते तार देखकर सोचना था कि काशी को कब इससे आजादी मिलेगी। आज ये बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने काशी में फैली अव्यवस्था को चौतरफा विकास में बदलने के बारे में सोचा था। आज मुझे संतोष है कि हम बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी के विकास को नई दिशा देने में कामयाब हुए हैं।

'वाराणसी का बीएचयू पूर्वी भारत के हेल्थ हब के रूप में उभर रहा है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भले ही मुझे प्रधानमंत्री समझें, लेकिन एक सांसद के तौर पर अपने संसदीय क्षेत्र में किए गए कामों का हिसाब देना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि वाराणसी का बीएचयू पूर्वी भारत के हेल्थ हब के रूप में उभर रहा है, आगे और भी कई सारे कदम इसे हेल्थ हब बनाने के लिए उठाए जाएंगे। काशी में कई तरह के मेडिकल संस्थानों के विकास से दूसरे राज्यों के लोगों को काफी फायदा होगा। बनारस में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास किया गया, इससे स्टार्टअप्स को फायदा होगा।

'सरकार की योजना काशी को वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार की योजना काशी को वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की है। यहां रिंग रोड बनाने की योजना है। इस रिंग रोड के बन जाने से काशी ही नहीं, आसपास के दूसरे जिलों को भी फायदा होगा। बनारस के विकास से बिहार, नेपाल आने-जाने में आसानी होगी। हवाई जहाज से बनारस आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बनारस में स्मार्ट ट्रांसपोर्ट पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अन्य शहरों से वाराणसी की रेल कनेक्टिविटी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है। वाराणसी को छपरा और इलाहाबाद से जोड़ने के ट्रैक की डबलिंग का काम चल रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली, वडोदरा और पटना जाने के लिए महामना जैसी ट्रेनें चलाई गई हैं।

'स्मार्ट बनारस-स्मार्ट ट्रांसपोर्ट पर जोर दिया जा रहा है'
वाराणसी में हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाराणसी में बड़ी और मुख्य इमारतों का विकास और सौंदर्यीकरण किया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे समेत कई विदेशी नेताओं ने वाराणसी की तारीफ की है, जापान ने तो काशी को कन्वेंशन सेंटर को तोहफा भी दिया है। आज वाराणसी एलईडी की रोशनी से जगमगा रहा है। एलईडी से यहां के लोगों के बिजली बिलों में कमी आई है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications