PM के तमिलनाडु दौरे पर GoBackModi ट्वीट कर फंसी एक्ट्रेस, BJP ने शिकायत दर्ज कर की कार्रवाई की मांग

PM के तमिलनाडु दौरे के लिए GoBackModi ट्वीट कर फंसी एक्ट्रेस, BJP ने शिकायत दर्ज कर की कार्रवाई की मांग

Tamil nadu BJP files complaint against Actor Oviyaa over #GoBackModi Tweet: साउथ इंडियन एक्ट्रेस ओविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु और केरल दौरे के पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग #GoBackModi ट्वीट किया था। अब इस ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस ओविया की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ओविया के ट्वीट पर तमिलनाडु भाजपा के कानूनी विंग के एक सदस्य ने साइबर क्राइम सेल से शिकायत दर्ज की है। भाजपा ने मांग की है कि एक्ट्रेस ओविया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वकील और भाजपा कानूनी विंग के सदस्य एलेक्सिस सुधाकर (Alexis Sudhakar) ने ओविया के खिलाफ शिकायत याचिका पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल और सीबी-सीआईडी को सौंपी है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए भी याचिका में कहा है।

Narendra Modi

बीजेपी ने ये भी मांग की है पुलिस ट्वीट के पीछे एक्ट्रेस की मंशा और मकसद का भी पता लगाए। बीजेपी को शक है कि एक्ट्रेस ने किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले जनता को उकसाने को लिए ये ट्वीट किया था। एक्ट्रेस ओविया का पूरा नाम हेलेन नेल्सन है। ओविया तमिल बिग बॉस में आने के बाद से चर्चा में हैं। ओविया एक भारतीय मॉडल हैं, जो तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में काम करती हैं।

द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक, हैशटैग #GoBackModi ओविया ने अपने ट्विटर अकाउंट 'Oviyaasweetz' से किया था। बीजेपी नेता एलेक्सिस सुधाकर ने आरोप लगाया कि भारत की संप्रभुता के खिलाफ कानून और व्यवस्था में समस्या पैदा करने के लिए श्रीलंका और चीन ओविया के साथ काम कर रहे थे और कुछ राजनीतिक दल भी इन गतिविधियों में लिप्त हैं। हालांकि उन्होंने अपने इन दावों के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। उन्होंने इस संबंध में भी पुलिस से जांत करने की मांग की है।

एलेक्सिस सुधाकर ने अपनी शिकायत याचिका में यह भी लिखा है कि हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली बार की यात्रा के दौरान भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं। फिर से सार्वजनिक व्यवस्था को खराब करने के लिए वही दुःखद चीजें फिर से दोहराई गई हैं। इसलिए निरंतर आपराधिक गतिविधियों को हमें गंभीरता से लेना चाहिए और इसके पीछे के मकसद का पता लगाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+