Tamil Nadu BJP: क्या BJP और AIADMK में फिर से होगा गठबंधन? Annamalai किस मजबूरी में दे रहे हैं संकेत?
Tamil Nadu BJP Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव तक तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख अन्नामलाई एनडीए की पूर्व सहयोगी अन्ना-द्रमुक (AIADMK ) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के सख्त खिलाफ थे। लेकिन,हाल ही में यूनाइटेड किंग्डम की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एक फेलोशिप में हिस्सा लेकर लौटे भाजपा नेता के सुर बदले-बदले महसूस हो रहे हैं।
तमिलनाडु में एआईएडीएमके लंबे समय तक बीजेपी की सहयोगी रही है। लेकिन, अन्नामलाई को जबसे बीजेपी ने तमिलनाडु में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है, वह अपने दम पर इसको वहां खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर बहुत ही जोरदार मेहनत भी की है। लेकिन, लोकसभा चुनावों में पार्टी को फिर भी सीटों के हिसाब से सफलता नहीं मिल सकी है।

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु में डीएमके को हटाना प्राथमिकता-अन्नामलाई
लेकिन, हाल ही में अन्नामलाई ने एआईएडीएमके के साथ तालमेल को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा है, 'एआईएडीएमके के साथ गठबंधन पर फैसला लेने के लिए बहुत समय है...इंतजार कीजिए और देखिए कि 2025 में क्या होता है। हमारे पास राष्ट्रीय नेता हैं, जिनके पास राष्ट्रीय दृष्टिकोण है...2025 तक हमें एक तस्वीर मिल जाएगी....जब एडप्पादी अन्ना अपने मंच पर बीजेपी के बारे में बात कर रहे हैं,तो हम 2026 के लिए एक बात को लेकर स्पष्ट हैं। तमिलनाडु में डीएमके को हटाना प्राथमिकता है।'
इसे भी पढ़ें- कौन हैं BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत, जिन्होंने राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप, ICU में है
Tamil Nadu BJP: बीजेपी चीफ ने एआईएडीएमके से गठबंधन की संभावना खारिज नहीं की
उन्होंने आगे कहा, 'यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या हम सब (एआईएडीएमके भी) इसके लिए एकजुट होंगे या अपने (गठबंधन) को व्यापक और आगे बढ़ाएंगे,तो मैं कहूंगा कि इन सब की संभावनाएं हैं।' दरअसल, उनसे ईके पलानीस्वामी के'बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं'वाले उनके हालिया बयान के बारे में पूछा गया था।
Tamil Nadu BJP: लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एआईएडीएमके में नहीं हुआ था गठबंधन
तमिलनाडु में बीजेपी के साथ एआईएडीएमके का गठबंधन सितंबर 2023 में ही टूट गया था और इसके पीछे अन्नामलाई की रणनीति मुख्य वजह मानी जाती है। उन्होंने पार्टी पर हमले में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इसके आदर्शों को भी निशाना बनाने से नहीं चूके थे। हालांकि,अन्नामलाई से मिले संकेतों के बावजूद गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करने में एआईएडीएमके ने कोई देरी नहीं की है।
Tamil Nadu BJP: आप डीएमके में भाग्य आजमाएं- एआईएडीएमके
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा, 'महासचिव (पलानीस्वामी) ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं।' यही नहीं, उन्होंने यहां तक भी तंज कसा कि 'अन्नामलाई,एआईएडीएमके में एकनाथ शिंदे खोजने की आपकी कोशिश सफल नहीं होगी। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ क्या हुआ हमें पता है। आप डीएमके में अपना भाग्य आजमा सकते हैं।'
Tamil Nadu BJP: आरएसएस और बीजेपी के नेता भी अन्नामलाई के बदले रुख से हैरान
इसे भी पढ़ें- 'मुझे संसद में जाने से रोका जा रहा था, BJP सांसद ने मुझे धकेला, कैमरे में सब कैद है', राहुल गांधी ने दी सफाई
आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक शायद उन्हें तमिलनाडु की राजनीति की सच्चाई का अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा,'क्या हो सकता है अगर वह अब यह सोचते हैं कि एआईएडीएमके के साथ संबंधों को सुधारना ही प्रासंगिक बने रहने की एकमात्र व्यवहारिक रणनीति हो सकती है?'












Click it and Unblock the Notifications