'मुझे संसद में जाने से रोका जा रहा था, BJP सांसद ने मुझे धकेला, कैमरे में सब कैद है', राहुल गांधी ने दी सफाई
Rahul Gandhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। अब राहुल गांधी ने भी धक्का देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भाजपा सांसद ने संसद में जाने से रोका था। राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया कि भाजपा सांसद ने भी उन्हें धक्का दिया था...सबकुछ कैमरे में कैद है।
Recommended Video
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया और संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद में अंदर जानें में बहुत परेशान हुई थी। राहुल गांधी ने कहा कि हम लोगों को अंदर जाने से रोका जा रहा था और उसी वक्त धक्का-मुक्की हो गई और लोग गिए गए।

धक्का कांड पर राहुल का पलटवार- भाजपा सासंद हमें धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग सीधे तौर पर संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं और आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा सांसदों पर एंट्री गेट को जाम करने और अंदर ना जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा, ''भाजपा के सांसद मुझे धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे। हम लोग तो सीढ़ियों पर खड़े थे।''












Click it and Unblock the Notifications