कौन हैं BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत, जिन्होंने राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप, ICU में है
Pratap Chandra Sarangi and Mukesh Rajput: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'अंबेडकर फैशन है' वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन आज गुरुवार 19 दिसंबर को हिंसक हो गया। सांसदों ने सीढ़ियों पर खड़े होकर एक-दूसरे को धक्का दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से वह गिर गए और उनके सिर में चोट आई।
सांसद प्रताप चंद्र सारंगी फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की भी हालत गंभीर बताई जा रही है, वो दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में एडमिट हैं। राहुल गांधी ने धक्का देने के आरोपों पर कहा कि उन्हें भी भाजपा सांसदों ने संसद के एंट्री गेट पर धक्का दिया और धमकाया था। इस पूरे मामले के बाद ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और सांसद मुकेश राजपूत सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसे में आइए जानें इन दोनों सांसदों के बारे में?

Who is Pratap Chandra Sarangi? कौन हैं प्रताप चंद्र सारंगी?
- भाजपा नेता प्रताप चंद्र सारंगी ओडिशा के बालासोर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। प्रताप चंद्र सारंगी एक लो-प्रोफाइल वाले नेता माने जाते हैं।
- प्रताप चंद्र सारंगी ने 1975 में उत्कल विश्वविद्यालय के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली है। प्रताप चंद्र सारंगी का प्रारंभिक जीवन एक मजबूत आध्यात्मिक झुकाव से प्रेरित था। उन्होंने रामकृष्ण मठ के भिक्षु बनने पर भी विचार किया था।
- राजनीति में प्रवेश करने से पहले, प्रताप चंद्र सारंगी ने नीलगिरी कॉलेज, नीलगिरी, बालासोर, ओडिशा में हेड क्लर्क के रूप में काम किया था।
- प्रताप चंद्र सारंगी का राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला-स्तरीय स्वयंसेवक के रूप में शुरू हुआ और उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के लिए भी काम किया है।
Pratap Chandra Sarangi Political journey: प्रताप चंद्र सारंगी का राजनीतिक सफर
- प्रताप चंद्र सारंगी दो बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। प्रताप चंद्र सारंगी नीलगिरी निर्वाचन क्षेत्र से 2004 से 2009 तक और 2009 से 2014 तक विधायक रहे हैं।
- प्रताप चंद्र सारंगी 2014 के लोकसभा चुनाव में बालासोर, लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, उन्होंने 2019 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद रवींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
- प्रताप चंद्र सारंगी मई 2019 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री बने। उन्होंने सामुदायिक-वित्तपोषित एकल विद्यालय या एकल-शिक्षक विद्यालयों की अभिनव अवधारणा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- प्रताप चंद्र सारंगी कुछ विवादों में भी शामिल रहे हैं, जिसमें 1999 के ऑस्ट्रेलियाई ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स की हत्या मामले में उनका नाम सामने आया था। हालांकि उन्होंने उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है।
Who is Mukesh Rajput? कौन हैं मुकेश राजपूत?
- भाजपा नेता मुकेश राजपूत वर्तमान में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद (एमपी) हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नवल किशोर शाक्य को हराया है।
- 55 वर्षीय मुकेश राजपूत के पास आरपी डिग्री कॉलेज, कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की डिग्री है।
- मुकेश राजपूत की संपत्ति का मूल्य लगभग 9.36 करोड़ है, जिसमें कोई देनदारी नहीं बताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications