Cough Syrup पीने से बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार का बड़ा एक्शन, राज्य में 'Coldrif' को किया बैन

Tamil Nadu Bans Coldrif Cough Syrup: तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत से जुड़े संदेह के बाद कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर बैन लगा दिया है और इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित इस कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप की बिक्री 1 अक्टूबर से पूरे तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में पड़ोसी कांचीपुरम जिले के सुंगुवरछत्रम में मौजूद दवा कंपनी की फैक्ट्री की जांच की गई और सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी को दवाएं बेचती है।

cough syrup Coldrif

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि 'डायएथिलीन ग्लाइकॉल' केमिकल की मौजूदगी की जांच के लिए सैंपलों को सरकारी लैब में भेजा जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

शिशुओं की मौतों को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सलाह जारी की, जिसमें यह आदेश दिया गया कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और ज़ुकाम की दवाएं न दी जाएं।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा जारी यह सलाह मध्य प्रदेश में मिलावटी कफ सिरप से जुड़ी बच्चों की मौतों और राजस्थान में इसी तरह की घटनाओं की ख़बरों के बीच आई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'विभाग को 1 अक्टूबर से सिरप की बिक्री रोकने और स्टॉक को ज़ब्त करने का आदेश दिया गया है।' केंद्र सरकार द्वारा फैक्ट्री से इकट्ठे किए गए सैंपलों की भी जांच की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी ने पुडुचेरी, राजस्थान और मध्य प्रदेश को सिरप बेचा है। औषधि विभाग के अनुसार, लैब से रिपोर्ट आने तक कंपनी को फैक्ट्री में सिरप बनाने रोकने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि, 'हमें उम्मीद है कि रिपोर्ट आने वाले कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी।' कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने 7 सितंबर से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में संभावित किडनी की बीमारी से परेशान बच्चों की मौतों के लिए कफ सिरप में 'ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट' के मिलावट को ज़िम्मेदार ठहराया। इस मामले में मध्य प्रदेश में 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान में दो शिशुओं की मौत की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+