जरा सी बात पर पुलिस कॉन्स्टेबल ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मार ली गोली

नई दिल्ली। बुधवार को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार खुद भी आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार जन्मदिन के मौके पर पार्टी के मौके दोनों के बीच हुई नोकझोक के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों की पहचान 21 वर्षीय सारावाथी और 25 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। सारावथी विल्लुपुरम जिले के अन्नियुर गांव की रहने वाली थीं कार्तिक इरोड जिले के सत्यमंगलम का रहना वाला था।

फेसबुक पर मिले फिर प्यार हुआ

फेसबुक पर मिले फिर प्यार हुआ

पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों पिछले चार साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच में प्यार हो गया है, यह घटना उस समय की है जब कार्तिक लड़की के घर बर्थडे मानने पहुंचा हुआ था। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच में तकरार हुआ और कॉन्स्टेबल ने रिवाल्वर से पहले लड़की को मारा फिर खुद के सिर में भी गोली मार ली।

शादी के लिए परिवार था राजी

शादी के लिए परिवार था राजी

पुलिस जांच में पता चला है कि कार्तिक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच प्यार होने के बाद दोनों के परिवार वालों ने भी शादी पर राजी हो गए थे। इसके बाद भी कार्तिक ने यह कदम क्यों उठाया यह समझ से परे हैं। घटना के बाद से दोनों के परिवार वाले भी हैरान है कि ऐसी कौन की बात हुई जिसके बाद गोली चलानी पड़ी।

गर्लफ्रेंड को मारने के बाद खुद को मारी गोली

गर्लफ्रेंड को मारने के बाद खुद को मारी गोली

गोली की आवाज सुनने के बाद पिता हाल में पहुंचे तो देखा लड़की का खून से लतपथ शव पड़ा हुआ था, इसके तुरंत बाद, कार्तिक ने भी खुद को सिर में गोली मार दी। इसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिरी दोनों के बीच में ऐसी कौन सी बात हुई को कॉन्स्टेबल ने गोली चला दी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+