'मैं यौन उत्पीड़न से मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए...', सुसाइड नोट लिख 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या

'मैं यौन उत्पीड़न से मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए...', सुसाइड नोट लिख 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या

चेन्नई 20 नवंबर: तमिलनाडु के करुर जिले की एक 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृत किशौरी के घर से सुसाइट नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे की वजह यौन उत्पीड़न हो सकता है। तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु में एक 17 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई। सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया होगा। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। यौन शोषण की पुष्टि होने पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया जाएगा।

"मैं यौन उत्पीड़न से मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए"

पुलिस ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की अपने घर पर मृत पाई गई थी और उसके पास से एक हाथ से लिखा नोट मिला है, जिसमें लिखा था, "मैं यौन उत्पीड़न से मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए।" करुर के पुलिस अधीक्षक पी सुंदरवदिवेल ने कहा, "हमने सुसाइड नोट को सत्यापन के लिए एक हस्तलेख विशेषज्ञ को भेज दिया है।"

एक अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन चूंकि नोट में यौन उत्पीड़न के किसी अपराधी का नाम नहीं है, इसलिए पुलिस कथित यौन उत्पीड़न मामले में अपराधी का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। पुलिस की छह टीमों ने मृतक के दोस्तों, उसने जिन दो स्कूलों में पढ़ाई की, उसके शिक्षकों, परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है।

लड़की के पिता की 2018 में हुई थी मौत

लड़की के पिता की 2018 में हुई थी मौत

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "उसकी (मृतका) के यूट्यूब खोजों के आधार पर, हमें आत्महत्या की प्रवृत्ति का पता चला है। 2018 में, उसने अपने पिता को खो दिया। और हाल ही में उनकी दादी का भी निधन हो गया। वह अपनी मां के साथ रह रही थी।"

करुर पुलिस ने कहा कि अपनी जांच के दौरान अगर वे किसी अपराधी को लड़की का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाते हैं, तो वे मामले को बदल देंगे और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ देंगे।

Recommended Video

    Tamil Nadu: chennai में Passing out parade, Jyothi Nainwal बनीं अफसर | वनइंडिया हिंदी
    कोयंबटूर में घटी है ऐसी ही घटना

    कोयंबटूर में घटी है ऐसी ही घटना

    यह पूछे जाने पर कि क्या यह कोयंबटूर के हालिया मामले जैसे ही करुर जिले का ये आत्महत्या केस है, तो पुलिस ने इसपर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। बता दें कि तमिलनाडु में नवंबर में इस तरह का यह दूसरा मामला है।

    कोयंबटूर आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के स्कूल शिक्षक को यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्कूल शक्षिक पर आरोप है कि उसने लड़की के साथ इस साल की शुरुआत के मार्च और मई के बीच यौन उत्पीड़न किया।

    स्कूल के प्रिंसिपल को भी कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसके पास से मिले एक हस्तलिखित पत्र की पुष्टि कर रही है जिसमें दो लोगों के नाम हैं, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+