तमिल फिल्म प्रोड्यूसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, एक मार्च से कोई फिल्म नहीं होगी रिलीज

चेन्नई। डिजिटल सेवा प्रतादाओं के डिजिटल प्रोजेक्टर्स के दाम में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में तमिल फिल्म प्रोड्यूसरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। तमिल फिल्म प्रोड्यूसर काउंसिल (टीएफपीसी) ने अपने बयान में कहा है कि वो 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं और तमिलनाडु में एक मार्च से किसी भी थियेटर में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

Tamil film producers on strike no new film release in tamilnadu from march 1

टीएफपीसी ने मीडिया को जारी बयान में कहा है, 'हम कई सालों से डिजिटल सर्विस प्रदाताओं से डिजिटल प्रोजेक्टर्स के दाम कम करने की मांग करते रहे हैं, कई बार मिलकर तो कई बार लिखकर ये मांग की गई लेकिन इस पर कोई ध्यान किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हमारी मांगे पूरी ना होने तक काउंसिल ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध में दक्षिण भारत की पूरी फिल्म इंडस्ट्री शामिल है, जिसमें आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के प्रोड्यूसर भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर एकमत से हड़ताल का फैसला किया है।'

टीएफपीसी ने बताया है कि साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स से भी एक फरवरी को इस पर बात हुई है, डिजिटल सेवा प्रदाताओं के विकल्प पर भी विचार हो रहा है। बीते साल जुलाई में तमिलनाडु के थियेटर्स ने लोकल बॉडी के थियेटर्स पर 30 फीसदी टैक्स लगाए जाने को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था और तार दिन बाद राज्य सरकार ने टैक्स वापस ले लिया था। इससे पहले टिकटों की कीमत को लेकर भी टीएफपीसी हड़ताल कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+