कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद तमिल एक्टर थावसी का निधन
नई दिल्ली। तमिल एक्टर थावसी का सोमवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। थावसी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने इलाज के लिए इंडस्ट्री के कई कलाकारों से मदद की गुहार भी लगाई थी। उनकी मदद के लिए कई सितारों ने हाथ भी आगे बढ़ाया था लेकिन सोमवार को मदुरै स्थित सरवन मल्टिस्पेशिएलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। तमिल फिल्मों में अपने सह अभिनय के चलते उन्हें काफी ख्याति मिली थी और वह काफी लोकप्रिय थे।

बता दें कि दक्षिण सिनेमा के एक्टर थावसी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और आर्थिक तंगी के चलते वह अपना इलाज नहीं करा पा रहे थे। थावसी का एक वीडियो सामने आया था जिसमे वह कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांग रहे थे। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद कई सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। वीडियो में देखा जा सकता था कि थावसी का कैंसर की वजह से वजन काफी कम हो गया और वह बहुत कमजोर नजर आ रहे थे।
थावसी का जो वीडियो सामने आया थे उसमे वह कह रहे थे कि मैंने 1993 में फिल्म किजाकू चीमायिले से लेकर रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म अन्नाथे में काम किया। मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मुझे यह बीमारी होगी। थावसी वीडियो के जरिए एक्टर रजनीकांत सहित फिल्म जगत के लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। थावसी की हालत की जानकारी मिलने के बाद खुद रजनीकांत ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ की जानकारी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications