मशहूर एक्टर अपने साथियों के साथ खेल रहा था जुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: लॉकडाउन में दोस्तों के साथ जुआ खेलना तमिल एक्टर शाम को भारी पड़ गया, जहां चेन्नई के अपस्केल ननगम्बकम इलाके में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम को वहां से टोकन भी बरामद हुआ है। तमिल इंडस्ट्री से किसी दूसरे एक्टर की गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

tamil

पुलिस के मुताबिक तमिल एक्टर शाम अपने दोस्तों के साथ अपार्टमेंट में जुआ खेल रहे थे। इसी बीच पुलिस को खबर मिल गई। जिस पर एक स्पेशल टीम ने वहां पर छापेमारी की। इस दौरान एक्टर शाम समेत 11 लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने अभी अन्य किसी एक्टर को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है। पकड़े गए जुआरियों के पास से टोकन भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों की मुताबिक टोकन की जांच करके अन्य लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शाम तमिल इंडस्ट्री के काफी लोकप्रिय एक्टर हैं।

ऐसे मिला सुराग
पुलिस के मुताबिक एक फाइनल ईयर का छात्र ऑनलाइन गेम का शौकीन था। इस शौक में वो 20 हजार रुपये हार गया। ये पैसे उसने कहीं से लिए थे। इस बात से वो काफी परेशान रहता था, जिस वजह से उनसे जान दे दी। इसी मामले की जांच पुलिस कर रही थी, तभी उसे ननगम्बकम इलाके में जुआ खेलने वाले गिरोह का सुराग मिला। बाद में जांच में इसके पीछे मशहूर एक्टर का हाथ निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+