विश्व के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में ताजमहल तीसरे नंबर पर
आगरा। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को दुनिया से सबसे एतिहासिक स्थलों मे से तीसरी पोजिशन मिली है। यह पोजिशन ताजमहल को एक ट्रेवल वेबसाइट ने दी है। इस वेबसाइट में पहली पोजिशन पेरू के माचू पिचू और दूसरे स्थान पर कम्बोडिया के अंगकोर वाट है।
गौरतलब है कि देश की नायब इमारतों में से एक ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। मोहब्बत की इस निशानी को देखने के लिए हर साल यहां देशी-विदेशी सैलानी लाखों की संख्या में आते हैं। इसे दुनिया के सात अजूबों में पहली पोजिशन मिली है। यह इमारत सफेद संगमरमर की बनी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications