राहुल गांधी का योगी आदित्यनाथ पर तंज, 'अंधेर नगरी, चौपट राजा'

उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट में ताजमहल को शुमार नहीं किया गया है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन लिस्ट से ताजमहल को निकाले जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के सीएम पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने यूपी की सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि अंधेर नगरी चौपट राजा। यूपी के पर्यटन मंत्रालय की बुकलेट से ताजमहल के आउट किए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती! ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु ने लिखा था, 'अंधेर नगरी, चौपट राजा।'

 यूपी के पर्यटन लिस्ट से ताजमहल आउट, राहुल ने कहा 'अंधेर नगरी, चौपट राजा'

उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट में ताजमहल को शुमार नहीं किया गया है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। वहीं, बुकलेट का पहला पेज वाराणसी की गंगा आरती पर है और दूसरे पेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर है। इसके अलावा बुकलेट में पर्यटन विकास योजनाओं के बारे में भी बताया गया है।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए भी कहा था , कि ताजमहल भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी यूपी सरकार के इस कदम का विरोध किया है। सीपीएम की वृंदा करात ने कहा, 'मैं मानती हूं कि पूरे विश्व के लोगों के लिए देखने के लिए ताजमहल एक प्रमुख जगह है। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। यह भारत का हिस्सा है। इसलिए लोग उन पर केवल हंसगें। उन्होंने इतिहास और ताजमहल की सुंदरता को नजरअंदाज किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+