VIDEO: क्रिसमस पार्टी में दिखा तैमूर का टशन, फोटोग्राफर को देख मास्क उतारकर दिया पोज

Bollywood Hindi News: कपूर परिवार बड़ा होने की वजह से अलग तो रहता है, लेकिन हर साल क्रिसमस के दिन वो लंच पार्टी जरूर करते हैं। जिसमें परिवार के सभी सदस्य काम से वक्त निकालकर पहुचंते हैं। इस बार भी क्रिसमस पर कपूर परिवार में खास आयोजन हुआ, जहां करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने बेटे तैमूर (Taimur) के साथ पहुंचे। इस दौरान पापाराज़ी के लिए तैमूर ने खास अंदाज में फोटो खिंचवाया।

फोटो के लिए उतारा मास्क

फोटो के लिए उतारा मास्क

क्रिसमस पार्टी के दौरान तैमूर सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर पहुंचे। साथ ही उन्होंने मैचिंग मास्क भी पहन रखा था। वहीं बेटे के साथ सैफ भी सफेद कुर्ते-पजामे में नजर आए, जबकि करीना हरे रंग के आउटफिट में थीं। हर बार की तरह ही फोटोग्राफर्स की नजर तैमूर पर ही थी। जैसे ही उन्होंने फोटो खींचनी शुरू की, वैसे ही तैमूर ने मास्क उतारकर पोज देना शुरू कर दिया। काफी देर तक बाहर रहने के बाद बाद में तैमूर सैफ के साथ पार्टी में चले गए।

रणबीर-आलिया भी पहुंचे

वहीं करीना के अलावा उनकी बहन करिश्मा भी अपने बच्चों कियान और समैरा के साथ पहुंचीं। करिश्मा ने ब्लैक टॉप और चेक्ड स्कर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर पहना था, जबकि कियान ने डेनिम शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ शर्ट पहना। इस पार्टी में रणबीर और आलिया की जोड़ी सबसे खास रही। दोनों अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर पार्टी में पहुंचे। हाल ही में रणबीर ने बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

एक दिन पहले भी की थी पार्टी

वहीं एक दिन पहले भी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने क्रिसमस पर पार्टी की। साथ ही अपने बेटे और पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाली। हर साल की तरह सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों को घर बुलाया था। करीना ने जो फोटो शेयर की है उसमें तैमूर टर्की खाते दिख रहे हैं। फोटो सेशन के दौरान सैफ और करीना पोज दे रहे थे लेकिन तैमूर खाने में व्यस्त रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+