कौन हैं, क्या करते हैं और कहां रहते हैं तहव्वुर राणा के बीवी-बच्चे? परिवार से लेकर बैकग्राउंड तक, जानें सबकुछ
Tahawwur Rana Family: 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पूछताछ कर रही है। 16 साल बाद भारत की गिरफ्त में आया तहव्वुर राणा सुर्खियों में छाया हुआ है। गली-नुक्कड़ से लेकर सोशल मीडिया तक...हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। कोई उसके बीते हुए कल के बारे में जानना चाहता है तो कोई उसके साथ आगे क्या होने वाला है..इसके बारे में जानने को उत्सुक है। तहव्वुर राणा के परिवार, पत्नी और बच्चों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तहव्वुर राणा के फैमिली के बारे में?
तहव्वुर राणा के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत ही कम ही जानकारी है...क्योंकि ये एक संवेदनशील मामला है, जिसकी वजह से उसके परिवार के बारे में पब्लिक डोमेन में ज्यादा जानकारी नहीं है। उसकी निजी जिंदगी को गोपनीय रखा गया है। लेकिन मीडिया स्रोतों के आधार पर जो जानकारी सामने आई है...उसके आधार पर जानते हैं तहव्वुर राणा के परिवार के बारे में?

तहव्वुर राणा का पाकिस्तान में बीता बचपन, डॉक्टरी की है पढ़ाई
🔴 तहव्वुर राणा पाकिस्तान में पले-बढ़ा है। तहव्वुर राणा का जन्म 12 जनवरी 1961 को पंजाब (पाकिस्तान) के चिचावतनी में हुआ है। तहव्वुर राणा पाकिस्तान के अच्छे-खासा परिवार से आता है। तहव्वुर राणा के पिता लाहौर के हाई स्कूल के प्रिंसिपल थे। तहव्वुर राणा का एक भाई में से एक पाकिस्तानी सेना में मनोचिकित्सक और लेखक हैं।
🔴 तहव्वुर राणा का दूसरा भाई कनाडाई न्यूज पेपर 'द हिल टाइम्स' में पत्रकार है। तहव्वुर राणा ने हसन अब्दाल कैडेट कॉलेज से पढ़ाई की है। ये कॉलेज सैन्य आवासीय विद्यालय है।
🔴 तहव्वुर राणा ने पढ़ाई के बाद मेडिकल में अपना करियर बनाया। तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन जनरल ड्यूटी प्रैक्टिशनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन तहव्वुर राणा 1997 में सेना छोड़कर अपनी पत्नी के साथ कनाडा चला गया था।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक तहव्वुर राणा अपनी पत्नी के साथ जून 2001 में कनाडाई नागरिकता हासिल कर ली। तहव्वुर राणा की पत्नी भी एक डॉक्टर हैं। तहव्वुर राणा वहां से फिर शिकागो चले गए। जहां राणा ने कई बिजनेस किए हैं... जिसमें एक इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंसी भी शामिल थी।
कहां रहती हैं तहव्वुर राणा की पत्नी और बेटी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तहव्वुर राणा पहले अपनी पत्नी समराज अख्तर राणा और दो बेटियों और एक बेटे के साथ शिकागो में रहता था। शिकागो में उसके पास कई बिजनेस थे। तहव्वुर राणा का कनाडा में ओटावा के बाहर एक घर भी था। जहां उसके बीमार पिता और उसका छोटा भाई अब्बास राणा रहता था। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि फिलहाल उसके पिता और भाई कहां रहते हैं।
तहव्वुर राणा की पत्नी समराज राणा अख्तर डॉक्टर हैं। समराज राणा अख्तर ने भी अपनी मेडिकल की पढ़ाई पाकिस्तान से की थी। हालांकि वे अभी प्रैक्टिस कर रही हैं या नहीं...इसकी जानकारी नहीं है। तहव्वुर राणा समराज के तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक बेटा। हालांकि बच्चों की उम्र कितनी है। कहा जाता है कि उसके बच्चे कनाडा या अमेरिकी में पले बढ़े होंगे। इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
जब तहव्वुर राणा अपनी पत्नी के साथ आया था भारत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 13-21 नवंबर 2008 के बीच...तहव्वुर राणा अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ भारत आया था और आगरा, कोच्चि और मुंबई में सहित कई जगहों पर गया। राणा और उसकी पत्नी, समराज अख्तर, 13 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। वे मेरठ गए और समराज की मौसी के घर पर रुके। फिर वे गाजियाबाद में समराज की दूसरी मौसी के घर गए।
इसके बाद राणा और उसकी पत्नी वैगन आर में आगरा गए और ताजमहल से बमुश्किल चार किलोमीटर दूर एक होटल में ठहरे। अगले दिन, राणा और उनकी पत्नी ताजमहल देखने गए और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इसके बाद वे दो दिनों के लिए कोच्चि गए, राणा ने खुद को इमिग्रेशन कंसल्टेंट बताया और ताज होटल में रुके। इसके बाद वे मुंबई गए, जहां वे पवई के एक होटल में रुके और संभावित हमले के लिए जल वायु विहार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का सर्वेक्षण किया। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में वायुसेना और नौसेना के दिग्गज रहते थे।
'ब्लैक टॉरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11' पुस्तक के लेखक संदीप उन्नीथन के मुताबिक राणा की यात्रा की जानकारी हेडली ने दी थी। उन्नीथन ने कहा था कि जल वायु विहार इसलिए चुना गया था क्योंकि राणा ने दावा किया था कि उसके पिता सहित कई निवासी 1971 के युद्ध के दिग्गज थे। राणा ने हेडली से कहा कि वह 1971 का बदला लेने के लिए उन्हें मारना चाहता है।"
हालांकि, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पर हमला करने की योजना को आखिरकर फेल हो गई थी क्योंकि यह आतंकवादियों के रहने वाले स्थान से बहुत दूर था।
राणा 21 नवंबर को देश छोड़कर चला गया। उसके जाने के पांच दिन बाद ही 26 नवंबर 2008 लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था...जिसमें 166 लोग की दुखद मौत हो गई थी।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications