आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन कर खतरा बढ़ा रहे तबलीगी जमात के सदस्य, मेडिकल स्टाफ पर थूका

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में लॉकडाउन के बावजूद तबलीगी जमात के हजारों सदस्य इकट्ठा हुए थे। इनमें से कुछ को तुगलकाबाद के एक सेंटर में आइसोलेशन में रखा गया है। अब खबर आई है कि ये लोग यहां मेडिकल स्टाफ का सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनके साथ बदसलूकी करते हुए जगह-जगह थूक रहे हैं। बता दें तबलीगी जमात के 167 लोगों को तुगलकाबाद की रेलवे कॉलोनी स्थित क्वारंटाइन में रखा गया है।

सेंटर में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं

सेंटर में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं

इन लोगों पर आरोप है कि ये सेंटर में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और इधर-उधर घूम भी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की जानकारी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी है। जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार ने बताया कि तबलीगी जमात के लोग अपने इलाज में डॉक्टरों का बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनमें से कुछ ने कथित तौर पर मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी की है और उनपर थूका भी है।

Recommended Video

    Nizamuddin Case : Tabligi Jamaat के 400 लोगों को Corona, 9 हजार Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    एलएनजेपी में करीब 185 लोग

    एलएनजेपी में करीब 185 लोग

    निजामुद्दीन मरकज से जमात के सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इन्हें यहां से निकालकर दिल्ली के विभिन्न अस्पताल, आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। दिल्ली के एलएनजेपी में करीब 185 लोगों को रखा गया है, इनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

    32 नए मामलों में से 29 मरकज के

    32 नए मामलों में से 29 मरकज के

    इसके अलावा राजधानी के तुगलकाबाद आरपीएफ की बैरक और ट्रेनिंग सेंटर में कुछ लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की भी जांच की गई है। बता दें तबलीगी जमात के मरकज में इकट्ठा हुए लोगों ने देश के बाकी लोगों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। बुधवार को दिल्ली में सामने आए 32 नए मामलों में से 29 इसी मरकज के हैं। हैरानी की बात तो ये है कि मरकज में शामिल हुए करीब एक हजार लोग देश के विभिन्न राज्यों में गए हैं, जिससे पूरे देश में वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

    12 घंटे के भीतर 131 नए मामले

    12 घंटे के भीतर 131 नए मामले

    कोरोना वायरस (कोविड-19) के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। इसमें 1764 मामलों में अभी संक्रमण है। 151 लोग ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित हुए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+