मौलाना साद पर ED ने कसा शिकंजा, विदेशी फंडिंग के मामले में पूछताछ के लिए भेजेगी समन

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में मौलाना साद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने भी मौलाना साद और अन्‍य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच एजेंसी जल्द ही मौलाना साद को पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी।

Recommended Video

      Nizamuddin Case: Maulana Saad का आया Audio, ED ने भी कसा शिकंजा | Tablighi Jamaat | वनइंडिया हिंदी
      Tablighi Jamaats Maulana Saad likely to be arrested after ED records his statement

      मौलाना साद समेत अन्य आरोपियों पर विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप है। ईडी पूरे मामले में मौलाना साद का बयान दर्ज करना चाहती है और इसके बाद गिरफ्तारी पर फैसला किया जाएगा। जांच एजेंसी मरकज का बही खाता खंगाल रही है। इस दौरान ये भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि डोनेशन द्वारा मिले धन के साथ कोई हेरफेर तो नहीं की गई थी।

      एक अधिकारी ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज के हेडक्वार्टर को सील कर दिया गया है और कोरोना वायरस के मामले मिलने के बाद यह प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, ऐसे में पूछताछ कहां हो, इसको लेकर जांच एजेंसी स्थान का चुनाव करेगी। ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मौलाना साद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

      दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मरकज की फंडिंग को लेकर की गई अब तक की छानबीन की रिपोर्ट आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को सौंपेगी। निजामुद्दीन मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद से ही मौलाना को दिल्ली पुलिस दो बार नोटिस भेज चुकी है लेकिन पुलिस को अभी तक बैंक खातों से जुड़ी डिटेल नहीं मिल सकी है। ये मामला सामने आने के बाद से ही मौलाना लापता है। इस दौरान ये भी खबर आई है कि वह सेल्फ क्वारंटाइन में है लेकिन अब ईडी मौलाना साद पर शिंकजा कसने की पूरी तैयारी में है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+