Zakir Hussain: तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर असमंजस, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Zakir Hussain: तबला वादक जाकिर हुसैन की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अमेरिका एक अस्पताल में हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया। उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा रहा है। इस बीच मीडिया में चल रही उनके निधन की खबरों को उनके परिवार ने खंडन किया है। खुद को उस्ताद का भानजा बताने वाले अमीर औलिया ने एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, जाकिर हुसैन के निधन की खबरें गलत चल रही हैं। ऐसी खबर हटाई जाएं और उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। हालांकि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है और ना उनके फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा हैं।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जाकिर हुसैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन को पिछले कुछ वर्षों से हृदय संबंधी समस्या है, जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा था। करीब 2 साल पहले उन्हें हृदय में ब्लॉकेज के चलते स्टेंट भी लगाया गया था। रविवार को उनकी तबीयत अचनाक बिगड़ गई। गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचे जाकिर हुसैन का हेल्थ में इंप्रूवमेंट होने के बजाय उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी।

Zakir Hussain

फेमस तबलावादकों में अपनी पहचान स्थापित करने वाले जाकिर हुसैन मशहूर दिवगंत तबला वादक अल्ला रक्खा खां के बेटे हैं। उन्होंने कई देसी और विदेशी फिल्मों को संगीत दिया है। इसके साथ कई फेमस फिल्मों को गानों में तबला वादन भी किया है। जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र से तबला सीखना शुरू किया और 12 साल की उम्र से उन्होंने देश भर में घूमते हुए परफॉर्म करना शुरू कर‌ दिया था।

कई अवॉर्ड्स से नवाजे गए जाकिर हुसैन
लगभग चार दशक पहले उस्ताद जाकिर हुसैन अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ही बस गए। जाकिर हुसैन को देश विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें भारत सरकार ने साल 1988 में पद्मश्री, साल 2002 में पद्मभूषण, साल 2023 में पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्‍च पुरस्कारों से उन्हें नवाजे जा चुके है। इसके अलावा जाकिर हुसैन को 1990 में संगीत के सर्वोच्च सम्मान 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+