'तारक मेहता...' के 'टप्पू' भव्य गांधी के पिता कोरोना की जंग हारे, 10 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे
मुंबई, मई 12: कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश में अपना कहर बरपा रही है। कोरोना की चपेट में आकर क्या आम और क्या खास सभी अपनी जिंदगी की जंग हार रहे है। हाल ही में यूट्यूबर राहुल वोहरा की दिल्ली में कोरोना के चलते सांसें थम गई थी। वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर भव्य गांधी के पिता की कोरोना से निधन हो गया।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे विनोद गांधी
एक्टर भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी का मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वो पिछले 10 दिनों से कोरोना से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, जिसके बाद आखिरकार वो हार गए। अस्पताल में वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। जानकारी के मुताबिक भव्य के पिता की कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विनोद गांधी पेशे से बिल्डर थे।

परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं 'टप्पू'
पिता के जाने के बाद भव्य के परिवार में अब उनकी मां और एक भाई और हैं। जानकारी के मुताबिक उनके बड़े भाई की शादी हो चुकी है। हाल ही में उनके परिवार में कजिन सिस्टर की शादी थी, लेकिन पापा की बिगड़ी हुई तबीयत की वजह से वो और उनका परिवार शादी में शामिल नहीं हो पाया था। अपनी फैमिली के साथ भव्य गांधी मुंबई में रहते हैं। पापा उनके बिल्डर थे और मां यशोदा गांधी हाउस वाइफ हैं।

9 साल निभाया 'टप्पू' का किरदार
वहीं भव्य गांधी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 9 साल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। भव्य ने शो में जेठालाल का किरदार निभाया रहे दिलीप जोशी के बेटे का किरदार निभाया था। शो को छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ गुजराती फिल्में की हैं, जैसे पापा तमन्ना नहीं समझौता, स्ट्राइकर, बाप कमाल दारो धमाल। वह एक पॉडकास्ट भी चलाता है। हालांकि एक्टर भव्य गांधी अब शो के मेंबर नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस 'टप्पू' के नाम से ही जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications