इनकम टैक्स की रेड पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, बताया 5 करोड़ रुपए और बंगले का 'सच'
जानिए, अपने घर पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी पर तापसी पन्नू ने क्या कहा?
मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने घर पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर चर्चाओं में हैं। तापसी पन्नू के अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, मधु मंटेना और विकास बहल के घर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने तापसी पन्नू पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। तापसी ने ट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में आयकर विभाग की छापेमारी के मामले पर जवाब दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

तापसी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा
तापसी पन्नू ने कहा कि ना तो पेरिस में उनके नाम पर कोई बंगला है और ना ही 5 करोड़ रुपए कैश पैमेंट लेने की कोई स्लिप है। साथ ही तापसी ने यह भी बताया कि 2013 में उनके घर पर आयकर विभाग की कोई छापेमारी नहीं हुई थी। तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तीन खास चीजों के लिए तीन दिन की गहन खोजबीन की गई। पहली- उस 'कथित' बंगले की चाबी, जो मैंने पेरिस में खरीदा हुआ है, क्योंकि गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं। दूसरी- 5 करोड़ रुपए की वो कथित रसीद, जो भविष्य में फ्रेम कराने के लिए रखी थी। तीसरी- 2013 में मेरे घर पर हुई उस छापेमारी की याद्दाश्त, जो हमारी आदरणीय वित्त मंत्री ने बताई।'

कंगना पर तापसी ने साधा निशाना
इसके साथ ही अपने ट्वीट में तापसी पन्नू पोस्ट स्क्रिप्ट के तौर पर बिना नाम लिए कंगना रनौत को भी जवाब दिया। तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'पोस्ट स्क्रिप्ट, अब इतनी भी सस्ती नहीं...'। गौरतलब है कि बीते 3 मार्च को आयकर विभाग ने तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना के घर व ऑफिस पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्मस' से जुड़े टैक्स चोरी के मामले को लेकर की गई थी।

छापेमारी पर निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
वहीं, आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शुक्रवार को जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2013 में भी इस मामले में छापेमारी हुई थी, लेकिन उस वक्त इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया गया।' दरअसल इस मामले में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के किसान आंदोलन का समर्थन करने पर सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications