'हवस और प्यार का आतंक' पढ़ते हुए तापसी पन्नू की तस्वीरें वायरल, लिखा- ये इश्क बड़ा नापाक है
मुंबई, 9 जून: तापसी पन्नू इन दिनों अपनी नई फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। फिल्म के मिस्ट्री थ्रिलर होने का असर तापसी पर भी होता दिख रहा है। तापसी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो कुछ हिंदी उपन्यास पढ़ रही हैं। जिनके नाम हवस का आतंक, प्यार का आंतक और 60 लाख की डकैती हैं।

ये इश्क भी बड़ा नापाक है
तापसी ने दिनेश पंडित के नॉवेल हवस का आंतक पढ़ते हुए शेयर की गई अपनी तस्वीर के साथ लिखा है, ये इश्क भी बड़ा नापाक है, आज साथ तो कल खिलाफ है- दिनेश पंडित। इसके बाद डकैती 60 लाख की नॉवेल के साथ उन्होंने लिखा है, चोरी तो चंद रुपयों की होती है, दिल की तो डकैती की जाती है- दिनेश पंडित। तापसी की इस तस्वीर पर एकता कपूर ने कमेंट किया है कि वो इस नॉवेल को खरीदेंगी और इस पर शो बनाएंगी।

इजाजत दफ़्तर मांगते हैं, आशिकों के दिल नहीं
तापसी ने जो तीसरी तस्वीर शेयर की है। उसमें वो प्यार का आतंक पढ़ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, अगर प्यार करने के लिये इजाजत लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाजत सरकारी दफ़्तर माँगते हैं, आशिक़ों के दिल नहीं- दिनेश पंडित

वायरल हुईं तापसी की तस्वीरें
तापसी की इन तस्वीरों पर ना सिर्फ उनके फैंस और सोशल यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड के भी कई सितारों ने कमेंट करते हुए उनसे नॉवेल के बारे में जानकारी मांगी है तो कुछ मजाकिया अंदाज में कमेंट करते दिखे हैं। साकिब सलीम ने लिखा कि तुम फेक रीडर हो।

2 जुलाई को आएगी तापसी की फिल्म
तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। विनील मैथ्यू ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। अब जो जुलाई को ये मिस्ट्री थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। तापसी को अपनी आखिरी रिलीज 'थप्पड़' के लिए काफी तारीफ मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications