Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तापसी ने बताया नौवीं कक्षा में हुआ था पहली बार प्यार, ब्वॉयफ्रेंड ने ये बात कहकर किया ब्रेकअप

तापसी ने बताया पहले ब्वॉयफ्रेंड ने क्यों किया था ब्रेकअप

मुंबई। तापसी पन्नू को पहली बार नवीं कक्षा में प्यार हुआ था। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और एकसाल बाद ही उनके व्बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया जो कि उनके लिए काफी परेशान करने वाला था। एक टीवी चैनल से बातचीत में तापसी ने ये बातें कही हैं। पहले प्यार पर बात करते हुए तापसी ने कहा है कि पहले प्यार में वो काफी लेट थीं।

इम्तिहान के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया था

इम्तिहान के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया था

तापसी पन्नू ने बताया, मैं जब नौवीं कक्षा में थी तो पहली बार रिलेशनशिप में आई। तापसी ने कहा हालांकि मुझे लगता है कि दोस्तों की तुलना में पहले रिलेशन में जाने में मुझे देर हुई थी। मेरा अफेयर वाकई मजेदार था। परीक्षाएं जल्द ही शुरू हो रही हैं। मेरा ब्वॉयफ्रेंड पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता हूं। अब कहें कि उसने मुझे डिच किया या धोखा किया लेकिन हकीकत ये है कि उसने मुझे परीक्षा पर ध्यान देने की बात कहते हुए छोड़ दिया।

तापसी बताती हैं, उस वक्त हमारे पास मोबाइल फोन नहीं था। मेरे घर के पीछे एक पीसीओ था। वहां जाकर मैं उसे फोन करती थी और रोते-रोते उससे पूछती थी कि तू मुझे छोड़कर क्यों जा रहा है। आखिर क्यों तु मुझे धोखा दे रहा है।

मैं रिलेशन में जाते ही बच्चों और परिवार की सोचने लगती हूं

मैं रिलेशन में जाते ही बच्चों और परिवार की सोचने लगती हूं

तापसी ने अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि मैं रिलेशनशिप में आने पर सोचती हूं कि बस अब हो गया है। मैं उसके साथ मेरी लाइफ, बच्चे और परिवार के बारे में सपने देखने लगती हूं लेकिन ये कुछ दिनों में ही टूट जाता है। फिर में अपने ही दिल को समझाती हूं कि यह वाला नहीं होगा, आगे वाला होगा। तापसी कहती हैं, काम और पर्सनल लाइफ दोनों में ही मुझे सेंटर ऑफ अटेंशन होना पसंद है। अगर मेरा पार्टनर आसानी से मेरे कंट्रोल में आता है, तो मुझे मजा नहीं आता। इसमें कुछ ज्यादा एक्साइटमेंट नही होती। मुझे पार्टनर ऐसा चाहिए, जिसे मैं सम्मान के साथ देख सकूं।

तापसी ने बनाई है खास पहचान

तापसी ने बनाई है खास पहचान

तापसी ने 2010 में तेलुगू मूवी से मनोरंजन की दुनिया में पदार्पण किया था। 2012 में उन्‍होंने चश्‍मेबद्दूर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बेबी, पिंक, द गाजी अटैक, नाम शबाना, मुल्क, मनमर्ज‍ियां जैसी फ‍िल्‍मों में उनके काम को खूब सराहा गया है।

तापसी के पास अभी कई फिल्म हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू एक बार साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू दोबारा से बड़े पर्दे पर फिल्म 'बदला' के जरिए नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म जबरदस्त क्राइम थ्रिलर होगी। इस फिल्म को सुनीर खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई से लेकर लंदन और स्कॉटलैंड में होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+