'उसे नहीं जानती पर फिर भी मुझे बोलना पड़ेगा' इन 2 वजहों से रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रही हैं तापसी पन्नू

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती इस वक्त जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ एनसीबी को ड्रग्स से संबंधित कुछ सबूत मिले थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में सीबीआई और ईडी की जांच भी इस समय जारी है। बॉलीवुड में बहुत से लोग शुरुआत से ही रिया चक्रवर्ती को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी शामिल हैं। उनका मानना है कि वह बेशक रिया चक्रवर्ती को निजी तौर पर नहीं जानती हैं लेकिन उनका ऐसा मानना है कि उन्हें रिया के लिए बोलना चाहिए क्योंकि मीडिया उनके साथ जैसा बर्ताव कर रहा है, वह गलत है। तापसी ने लोगों से भी सवाल किया है कि आप रिया को जेल जाते देखना चाहते हैं या फिर अपराधी को।

गलत मीडिया ट्रायल को लेकर दिक्कत

गलत मीडिया ट्रायल को लेकर दिक्कत

तापसी का ये भी मानना है कि बहुत से लोग रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेदार मान बैठे हैं, जबकि इसपर कोर्ट ने अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया है। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा है, 'इस एक विशेष मामले में, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, मैं वास्तव में उन्हें बिल्कुल नहीं जानती। मैं अब भी उन्हें (रिया चक्रवर्ती) नहीं जानती। मुझे जो एक दिक्कत है, वो है गलत मीडिया ट्रायल को लेकर और उन बातों को लेकर जो उनके बारे में कही जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि किसी अन्य इंडस्ट्री में पहले कभी अपराधी नहीं थे या लोग कुछ गलत करने पर पकड़े नहीं गए। यहां तक कि इस इंडस्ट्री में भी ऐसा हुआ है।'

रिया को नहीं जानती पर चुप नहीं रहूंगी

रिया को नहीं जानती पर चुप नहीं रहूंगी

वह आगे कहती हैं, 'इससे पहले कई बार बड़े सितारे पकड़े गए थे लेकिन जिस तरह इस लड़की का मीडिया ट्रायल हो रहा है और कुछ जगहों पर फिजिकल हरैसमैंट तक हो रहा है, ये काफी हैरान करने वाला है और कुछ ऐसा है, जिसपर मैं चुप नहीं रह सकती। मुझे बोलना पड़ेगा फिर बेशक मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती हूं।' तापसी ने ये बातें इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 'कुछ लोग हैं, जो इस विचार का समर्थन कर रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो एजेंसियों और कोर्ट के फैसले आने से पहले ही उसे लेकर (रिया) अपने दिमाग में कुछ मान चुके हैं। वो चाहते हैं कि उनकी राय सभी लोग मानें। तो मुझे लगता है कि ये गलत है।'

जया बच्चन की तारीफ भी की

जया बच्चन की तारीफ भी की

वहीं तापसी ने सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन को लेकर भी ट्वीट किया है। उन्होंने जया के भाषण का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि इंडस्ट्री हमेशा ही बेहतरी के लिए खड़ी रही है। आज फिर एक महिला ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बोला है। दरअसल सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने पर एनसीबी ने जांच तेज कर दी है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा सांसद रवि किशन ने संसद में 'इंडस्ट्री में ड्रग्स' का मुद्दा उठाया था। जिसपर जया बच्चन ने उलटा रवि किशन को ही जवाब दे दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन ने कंगना के गटर वाले बयान पर भी कहा कि जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+