देश की पहली महिला मरीन पायलट में कोरोना के लक्षण, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
कोलकाता। भारत की पहली महिला मरीन पायलट में कोरोना वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं। जिसके बाद महिला पायलट को कोलकाता के आईडी और बीजी अस्पताल में अलग वार्ड में रखा गया है। महिला पायलट डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय मुखर्जी के मुताबिक वह हाल में वो कोलंबो से छुट्टी मनाकर लौटी हैं। महिला पायलट बुखार और खांसी से पीड़ित है।

महिला पायलट को मार्ट 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार मिल चुका है। वह 2011 में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में शामिल हुई थीं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। शुरू में महिला पायलट को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उन्हें आईडी और बीजी अस्पताल रेफर कर दिया।
कोलकाता में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर महिला पॉजिटिव पाई जाती है तो राज्य में यह पहला मामला होगा। कई राज्यों से कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 137 हो गई है। जबकि इस बीमारी से अभी तक तीन लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, कोरोना भारत में अभी दूसरी स्टेज में है।
Recommended Video
उधर गृह मंत्रालय ने मंगलवार को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वीजा और यात्रा से जुड़ी पाबंदियों की जानकारी के लिए लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर। भारत यात्रा पर आए विदेशी नागरिकों की भी मदद की जाएगी ।












Click it and Unblock the Notifications