स्विस सरकार ने दिया मोदी सरकार को झटका

जी हां, जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि काला धन कुछ दिनों के भीतर भारत आ जाएगा या फिर स्विस सरकार और बैंक काला धन खाता धारकों की सूची भारत को सौंपेगा तो वह अभी तक निश्चित ही गलतफहमी में जी रहे हैं। स्विस सरकार ने भारत सरकार को भेजे गए अपने संदेश में कहा है कि 'वह कोई काला धान खाता धारकों की सूची नहीं बना रहा है।' संदेश में यह भी कहा गया है कि 'काला धन मद्दे को लेकर भारत सरकार से कोई बातचीत भी नहीं हुई है।'
गत दो दिन पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने एक बयान में कहा था कि अभी तक मेरी स्विस सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन काले धन प्रकरण में स्विस सरकार को एक चिट्ठी जरूर भेजी जाएगी। लगता है कि अरुण जेटली की चिट्ठी अभी तक स्विटजरलैंड पहुंची नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि अरुण जेटली ने कोई चिट्ठी ही न लिखख्ी हो।
स्विट्जरलैंड सेंट्रल बैंक एसएनबी द्वारा हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2013 में स्विस बैंक में जमा भारतीयों का धन में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह लगभग 14 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें भारतीयों के डायरेक्ट अकाउंट और कुछ के किसी अन्य व्यक्ति या वेल्थ मैनेजर्स द्वारा किए गए इन्वेंस्टमेंट भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications