'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने वाली स्वाति मिश्रा YouTube से कितनी कर रही हैं कमाई, क्या हो गईं करोड़पति?

Swati Mishra: सिंगर स्वाति मिश्रा ''राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी'' अपने गाने को लेकर लगातर सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। उनका ये राम भजन सुनकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंत्रमुग्ध भी हो गए हैं। इस बीच स्वाति मिश्रा के यूट्यूब कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर बाते होने लगी हैं।

Swati Mishra

स्वाति मिश्रा सोशल मीडिया पर तो फेमस थी ही लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उनके गाने को शेयर करने के बाद वो खबरों में छा गई हैं। स्वाति मिश्रा के 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने को शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा था, ''श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है...।''

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद स्वाति मिश्रा चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये दावा किया है कि स्वाति मिश्रा अपने 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने से करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं। अब स्वाति मिश्रा ने खुद बताया है कि वो फिलहाल यूट्यूब से कितना कमाई कर रही हैं।

Swati Mishra Net Worth: स्वाति मिश्रा की संपत्ति

स्वाति मिश्रा के राम भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब स्वाति मिश्रा से पूछा गया कि क्या वह करोड़पति बन गईं हैं? तो उन्होंने कहा, ''मैं करोड़पति तो नहीं बनीं लेकिन हां भविष्य में बन सकती हूं...लेकिन फिलहाल में करोड़ से एक स्टेप नीचे हूं।''

स्वाति मिश्रा के इनकम का सोर्स फिलहाल सोशल मीडिया हैंडल यूट्यूब और इंस्टाग्राम है। स्वाति मिश्रा हर महीने 5 से 6 लाख रुपये सोशल मीडिया से कमाती हैं।

Who is Swati Mishra: कौन है स्वाति मिश्रा?

स्वाति मिश्रा मूल रूप से बिहार के सारण जिले के सदर प्रखंड के माला गांव की रहने वाली हैं। स्वाति मिश्रा के माता-पिता और भाई-बहन छपरा में रहते हैं। फिलहाल स्वाति मिश्रा मुंबई में रहती हैं। स्वाति मिश्रा को बचपन से गाना और भजन गाने का शौक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+