'मेरा उस घर में चीर हरण हुआ, ठगा हुआ महसूस कर रही', मारपीट को याद कर रोईं स्वाति मालीवाल, किया बड़ा खुलासा
Swati Maliwal-Arvind Kejriwal Row: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अब सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार द्वारा मारपीट की घटना पर पहली बार मीडिया को इंटरव्यू दिया है। स्वाति मालीवाल ने इस इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे और दावे किए हैं।
स्वाति मालीवाल ने 13 मई को दिल्ली सीएम आवास में अपने साथ हुई कथित मारपीट की घटना को याद कर कैमरे पर रोते हुए भी दिखी हैं। स्वाति मालीवाल ने दावा है कि है कि उन्होंने FIR में जो-जो बातें कही हैं, वो सब सच है। उन्होंने कहा है कि वह नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ कराने को भी तैयार हैं।

स्वाति मालीवाल ने कहा- अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी
स्वाति मालीवाल ने साफ-साफ कहा है कि वो राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा नहीं देने वाली हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा, ''...अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी, वो प्यार से मांगे तो मैं जान दे देती, एमपी तो बहुत छोटी बात है...अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।''
स्वाति मालीवाल ने कहा- 'उस घर में मेरा चीर हरण हुआ है और चरित्र हरण हर रोज हो रहा है'
स्वाति मालीवाल ने कहा,
''चीर हरण मेरा उस घर में हुआ लेकिन चरित्र हरण मेरा रोज चलाया जा रहा है...। मैं इस समय बहुत ठगा हुआ महसूस कर रही हूं, मैं इस वक्त जो महसूस कर रही हूं, मैं नहीं चाहती कि भगवान न करे कि कोई भी ऐसा महसूस करे। मेरा सब कुछ खत्म हो गया।"
स्वाति मालीवाल ने कहा, ''मुझे ट्रोल किया गया है और मेरे चरित्र हनन के लिए हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही हैं जिससे मैं दबाव में आकर मामला खत्म कर दूं...उस FIR में मेरा हर शब्द बिल्कुल सच है। मैं पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं...मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, मुझे पता है इस लड़ाई में मैं अकेली हूं...मैं अकेली लड़ूंगी, लेकिन मैं जरूर लड़ूंगी...।''

स्वाति मालीवाल का दावा, अरविंद केजरीवाल के सबसे बड़े राजदार हैं बिभव कुमार
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा,
"अरविंद केजरीवाल के सबसे बड़े राजदार, सबसे करीब आदमी इस वक्त बिभव कुमार हैं...अगर आप उनका घर देखें तो उन्हें इतना आलीशान घर दिया गया है, यहां तक कि दिल्ली में किसी मंत्री को भी ऐसा घर नहीं दिया गया है...इस समय वे पार्टी में एक शक्तिशाली व्यक्ति हैं और पूरी पार्टी उनसे डरती है..."
स्वाति मालीवाल बोलीं- 'आज, मैं बहुत दुखी हूं, मुझे अलग कर दिया गया है'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने साथ मारपीट के मामले के बाद अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं द्वारा अपमानित महसूस करती हैं, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ''आज, मैं बहुत दुखी हूं। मुझे अलग-थलग कर दिया गया है। पूरी मशीनरी और ट्रोल तंत्र को मेरे खिलाफ खड़ा कर दिया गया है।"

स्वाति मालीवाल बोलीं- 'कभी BJP की एजेंट बताते हैं, कभी चरित्र हनन करते हैं'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'स्वतंत्र और निष्पक्ष पुलिस जांच होनी चाहिए' वाले बयान पर स्वाति मालीवाल ने कहा,
"उन्होंने अदालत के बाहर मुकदमा चलाया और मुझे दोषी करार दिया है। पार्टी मुझे दोषी ठहराने की कोशिश कर रही है, तो कैसे क्या वे कह सकते हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? मैंने केवल एक कॉल की और एक शिकायत की, उसके बाद मैं इतने दिनों तक चुप रही क्योंकि मैं स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच चाहती थी। हर दिन कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो, कुछ छेड़छाड़ किए गए सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाता है, कभी कहते हैं कि मैं बीजेपी की एजेंट हूं, चरित्र हनन करते हैं, मुझे धमकाते हैं, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कैसे होगी?...''
स्वाति मालीवाल बोलीं- 'अभी तक केजरीवाल जी कोई फोन नहीं आया'
स्वाति मालीवाल ने कहा, ''...यह भी सच है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद आज तक मुझे अरविंद जी का कोई फोन नहीं आया और न ही वह अब तक मुझसे मिले हैं। अरविंद जी आरोपियों को बचा रहे हैं। पूरी पार्टी में हर व्यक्ति को मेरा चरित्र हनन करने का निर्देश दिया गया है...''
FIR दर्ज में क्यों की देरी? स्वाति मालीवाल ने दिया ये जवाब?
स्वाति मालीवाल ने कहा,
"...मुझे बोला गया था कि अगर तुमने शिकायत दर्ज की। पार्टी मुझे भाजपा का एजेंट करार देगी..।...घटना के बाद जब मैं पुलिस स्टेशन पहुंची, तो मैं SHO के सामने बहुत रो रही थी। उस समय जब मैंने अपने फोन पर मीडिया के कई कॉल देखे, मैं इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती थी...इसके बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मेरे घर आए और मुझे कहा गया कि पार्टी इस मामले में कार्रवाई करेगी। संजय सिंह मेरे आवास पर आए थे...उन्होंने बिभव से भी बात की, उसके बाद अगले दिन उन्होंने स्वीकार किया कि स्वाति के साथ मारपीट हुई और अरविंद जी संज्ञान ले रहे हैं... अगले ही दिन हम सभी ने बिभव कुमार इन लोगों के साथ लखनऊ में देखा। जिसके बाद मैंने कार्रवाई का फैसला लिया।''












Click it and Unblock the Notifications