Swati Maliwal Case: बिभव कुमार को CM आवास से दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप

Bibhav Kumar: राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास में पीटने और बदसलूकी के आरोप में बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्वाति ने FIR में कहा है कि 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास में उनको बिभव ने पीटा था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS बिभव कुमार को सीएम आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस अब विभव को लेकर अस्पताल ले जाएगी और कुछ देर में उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Bibhav Kumar detained by Delhi Police

दिल्ली पुलिस को इनपुट मिली थी बिभव दिल्ली से बाहर नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद है। जिसके बाद 18 मई की सुबह दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर पहुंची और बिभव को हिरासत में लिया।

स्वाति मालीवाल ने FIR में कहा- बिभव ने बेरहमी से पिटा

स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में कहा है कि, केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार ने उन्हें सात से आठ बार थप्पड़ मारा, जबकि वह चिल्ला रही थीं और उन्हें बेरहमी से घसीटा है। स्वाति ने कहा है कि, बिभव ने उनके "छाती, पेट और पेल्विक एरिया पर लातें मारीं।''

दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने 13 मई की घटनाओं का जिक्र किया है, जब वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गई थीं।

Bibhav Kumar detained by Delhi Police

स्वाति मालीवाल की एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार पर आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) / 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) / 354 बी महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग / (506 आपराधिक धमकी के लिए सजा / 509 (शब्द, इशारा) के तहत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+