'महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है', केजरीवाल का नाम लेकर स्वाति मालीवाल ने लगाया ये आरोप

Swati Maliwal News: राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार (02 जुलाई) को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार महिला आयोग को बंद करने पर अड़ी हुई है और उसने 181 महिला हेल्पलाइन को भी बंद कर दिया है।

मारपीट कांड के बाद स्वाति मालीवाल ने पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा है कि, 'मैंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है।' स्वाति मालीवाल ने पूछा है कि महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है?

Swati Maliwal News

ये भी पढ़ें- क्या BJP में शामिल होने वाली हैं स्वाति मालीवाल? मारपीट कांड के बाद AAP की सांसद के इस पोस्ट से मचा बवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली महिला आयोग में 6 महीने से नहीं मिली सैलरी

स्वाति मालीवाल ने कहा, ''जबसे मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, तबसे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले 6 महीने से किसी को सैलरी नहीं दी गई है, बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है, 181 हेल्पलाइन वापिस ले ली गई है और अध्यक्ष और 2 मेंबर की पोस्ट भरने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है।''

स्वाति मालीवाल ने कहा कि, ''दलित मेंबर की पोस्ट 1.5 साल से खाली पड़ी है! मेरे जाते ही हर संभव कोशिश की जा रही है महिला आयोग को फिर से एक कमजोर संस्थान बनाने की। महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है? मैंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है।''

ये भी पढ़ें- क्या स्वाति मालीवाल BJP में शामिल होने वाली हैं? AAP सांसद ने अब खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं तो बर्बाद हो गई'

स्वाति मालीवाल बोलीं- DCW के पास कोई खरीदने तक के नहीं हैं पैसे

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के साथ हो रही कुछ घटनाओं का जिक्र किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा, ''DCW कर्मचारियों को 6 महीने से सैलरी नहीं मिली। इस स्टाफ में एसिड अटैक और रेप सर्वाइवर्स हैं। आयोग में आज कागज और स्टेशनरी खरीदने तक का पैसा नहीं बचा है।''

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, '' दिल्ली महिला आयोग का बजट 28% घटा दिया गया है। छह महीने से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। डेढ़ साल से दलित मेंबर सहित 2 मेंबर का पद खाली है। DCW की सबसे शानदार 181 हेल्पलाइन को बंद किया गया है।''

स्वाति मालीवाल ने कहा कि, ''मेरी दिल्ली सरकार से अपील है कि महिला सुरक्षा के लिए अहम कार्य करने वाले DCW पर ताला लगाने का प्रयास बंद करे।''

ये भी पढ़ें- पिटाई कांड में अब स्वाति मालीवाल ने ध्रुव राठी की खोली पोल, लगाया ऐसा इल्जाम सुनकर रह जाएंगे दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+