क्या स्वाति मालीवाल BJP में शामिल होने वाली हैं? AAP सांसद ने अब खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं तो बर्बाद हो गई'

Swati Maliwal Row: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लेकर इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यह है कि, 'क्या वह लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगी?' अब इन सवालों का जवाब खुद स्वाति मालीवाल ने दिया है।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी की है। बिभव कुमार फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। इस मामले में AAP पार्टी ने स्वाति मालीवाल का भाजपा का एजेंट बताया है।

Swati Maliwal

क्या BJP में शामिल होने वाली हैं स्वाति मालीवाल?

क्या स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल हो रही हैं? इस सवाल पर स्वाति मालीवाल ने कहा,

''बिल्कुल नहीं, मैं तो भाजपा में नहीं जा रही हूं...मैं तो आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ हूं। भले, ही AAP मुझे अपना ना माने। मैं किसी भी कीमत पर बीजेपी नहीं ज्वाइन कर रही हूं। मुझे बीजेपी का मुखौटा, आप पार्टी के नेता बता रहे हैं।''

स्वाति मालीवाल ने कहा,

''AAP की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज हंस-हंस कर टीवी पर मुझे भाजपा का एंजेट बताते हैं। मेरे एफआईआर फाइल करने से पहले मैं लेडी सिंघम थीं और शिकायत करने के बाद भाजपा की एजेंट बन गई। ऐसा कैसे हो सकता है। मेरे ऊपर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हैं। मैं कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी, किसी की जागीर नहीं है। मैं इस पार्टी को सुधार कर रहूंगी। आप वाले मुझे अपना ना माने, ये उनकी परेशानी है।''

स्वाति मालीवाल 'किस के साथ' हैं? अब खुद AAP सांसद ने बताया?

स्वाति मालीवाल 'किस के साथ' हैं? इसपर उन्होंने ने कहा, ''मैं कई सालों से आम आदमी पार्टी के साथ हूं...मैं जमीन पर काम करने वाली हूं...मैं अन्ना हजारे आंदोलन के वक्त बनाए गए केमिटी के 23 लोगों में सबसे यंग मेंबर में थीं। मुख्यमंत्री आवास में मुझे पीटा गया... लेकिन वह चुप हैं। अरविंद जी मुझसे मिलने भी नहीं आए। बिभव को हीरो बनाया गया है और मुझे विलेन बनाया गया है।''

स्वाति मालीवाल ने कहा, ''मैं राज्यसभा सांसद अपने काम के दम पर हूं। मैंने 10 साल तक जमीन पर काम किया है, मैं झुग्गियों में रहती थी। लेकिन मेरे साथ जो हुआ है, उसका मुझे दुख है।''

स्वाति मालीवाल ने कहा, ''मैं सिर्फ अभी 39 साल की हूं...मेरा करियर शुरू होते ही बर्बाद हो गया है। मुझे क्या मिला ये सब करके। मेरे कैरेक्टर का मजाक बनाकर रख दिया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+