नूपुर शर्मा विवाद में स्वऱा भास्कर बोलीं- ‘यह एक पुतला है। वे असली लोग थे...'

नूपुर शर्मा विवाद में स्वऱा भास्कर बोलीं- ‘यह एक पुतला है। वे असली लोग थे...'

नई दिल्ली। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया, वहीं नुपूर शर्मा के खिलाफ देश के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। कर्नाटक में नुपूर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनका पुतला टांग दिया। नूपुर शर्मा के पुतले को लटकाए जाने के विरोध में भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के एक ट्वीट कर इसकी आलोचना की तो बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी बात रखी।

 Swara Bhasker on Prophet row protests, comment on protest against Nupur Sharma, said This is an effigy. Those were real people.

Recommended Video

      Prophet Controversy: Nupur Sharma का पुतला लटकाने पर पूर्व खिलाड़ी भड़के | वनइंडिया हिन्दी | *News
      नूपुर शर्मा विवाद में स्वरा भास्कर की एंट्री

      स्वरा भास्कर ने नूपुर शर्मा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन मामले में जब पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के एक ट्वीट कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि ये 21वीं सदी का भारत है। उन्होंने इस तरह के प्रदर्शन की निंदा की तो स्वरा ने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा यह तो एक पुतला था, लेकिन देश में असली लोगों को जिंदा जला दिया गया। स्वरा ने नूपुर के बहाने मॉब लिंचिंग का मसला उटाया और लिखा कि मुझे उम्मीद है कि हम लोग बीफ लिंचिंग पर भी ऐसा ही खौफ महसूस करते होंगे। स्वरा ने लिखा कि राजस्थान के राजसमंद में तथाकथित लव जेहाद के शक में एक गरीब प्रवासी मजदूर को जिंदा जला दिया गया था। यह तो पुतला है, लेकिन वो असली लोग थे।


      स्वरा ने साधा निशाना

      स्वरा ने लिखा कि हिंसा किसी भी रूप में सही नहीं है। स्वरा ने लिखा कि हिंसा अमानवीय, अनैतिक और गंदी राजनीतिक रणनीति है। उन्होंने कहा कि इसे महात्मा गांधी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। हालांकि नूपुर शर्मा मामले में न केवल स्वरा भास्कर ने आलोचना की, बल्कि इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने तंज कसा। नूपुर शर्मा द्वारा अपने बयानों को लेकर माफी मांगे जाने को लेकर ऋचा ने तंज कसा कि अपने कहे हुए शब्दों को वापिस लेना माफी नहीं है। उन्होंने लिखा कि अगर माफी दबाव में आकर बोला हैं तो भी यह माफी नहीं हैं। उन्होंने नूपुर शर्मा की माफी की आलोचना करते हुए लिखा कि इतिहास गवाह है कि जब जब जान बचानी थी, माफी ही काम आनी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+