अमित शाह ने एनआरसी को लेकर दिया बयान तो भड़की स्वरा भास्कर बोलीं...
नई दिल्ली। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनआरसी को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान पर स्वरा भास्कर, सोनी राजदान और पूजा भट्ट जैसे सितारों समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रया दी है। वहीं इन सितारों के ट्वीट्स पर कई रिएक्शन भी आ रहे हैं।

अमित शाह ने दिया था ये बयान
दरअसल एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि- हमारी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे देश में एनआरसी को लागू किया जाए। अमित शाह ने आगे कहा था कि कहना है कि इस देश से बुद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ सभी घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा। शाह के इस बयान पर कई लोग बुरी तरह से भड़क गए जिसने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा
भास्कर भी शामिल है।

'देश को खोखला कर रहे हैं अवैध प्रवासी'
अमित शाह ने कहा कि अवैध प्रवासी दीमक हैं और देश को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर हम इन लोगों को बाहर करेंगे। शाह ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, हम यहां के शरणार्थियो को भारत का बेटा-बेटी मानते हैं और उन्हें नागरिकता दी जाएगी, लेकिन घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।
स्वारा भास्कर ने दिया ये जवाब
अमित शाह के इस बयान को बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। ऐसे में उन्होंने इसे रिट्वीट कर लिखा- 'बीमार. खतरनाक, विभाजनकारी, नफरत, असंवैधानिक, यह बहुत गलत है।' स्वरा को हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनका ये ट्वीट अचंभित नहीं करता।

स्वरा ने कन्हैया कुमार के लिए किया था प्रचार
गौरतलब है कि हाल ही में स्वरा को जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करते देखा गया था। इसके अलावा कन्हैया के नामांकन के दिन भी वे बेगूसराय में मौजूद थीं। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें- 'राष्ट्रवादी' संकल्प-पत्र के जरिये 'गरीब' और 'किसान' का 'विकास'
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications