स्वरा भास्कर को पसंद आया राहुल का अंदाज, ट्वीट कर कही ये बातें

नई दिल्ली। हाल ही में चेन्नई पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां कॉलेज की छात्राओं से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। इस बीच राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में जैसे ही एक लड़की राहुल से सवाल करने से पहले 'सर' शब्द का प्रयोग करती है तो राहुल बीच में टोकते हुए कहते हैं-मुझे सर नहीं राहुल कहिए। इस पर सभी लोग हंस पड़ते हैं। हाल में लोग चीयर्स चीयर्स चिल्लाने लगते हैं। इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शामिल हैं।

राहुल को लेकर क्या बोलीं स्वरा भास्कर

राहुल गांधी के इस वीडियो पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि- 'वीडियो के अंत में बच्ची का रिएक्शन बेहद प्यारा है...!!! 'मुझे मुश्किल सवाल पूछिए' इम्प्रेसिव ढंग से अंजाम दिया है राहुल गांधी'। इस ट्वीट के साथ स्वरा ने राहुल का वीडियो भी शेयर किया। स्वरा राहुल गांधी से काफी प्रभावित दिखाई पड़ी।

हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखती हैं स्वरा

हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखती हैं स्वरा

स्वरा भास्कर को हमेशा ही बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। इसके चलते कभी उनकी जमकर तारीफ होती है तो कभी लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि वे ट्रोलर्स को अच्छी तरह जवाब देना भी जानती हैं।

क्या पीएम मोदी ने कभी आपसे बात की?

क्या पीएम मोदी ने कभी आपसे बात की?

राहुल ने यहां छात्राओं से बात करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने कभी आप सभी के बीच खड़े होकर इस तरह बात की? आपके सवालों का जवाब दिया? इसके अलावा राहुल ने चेन्नई में कहा कि 2019 में सरकार बनने पर हम महिला आरक्षण बिल पास करेंगे। 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आरक्षित होंगी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने केरल में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- मोदी अंबानी जैसे उद्योगपतियों की बात सुनते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+