हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- बेवकूफ होना गुनाह है क्या?

नई दिल्ली। हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचकर विवादित बयान देने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या विवादों में आ गए हैं। उन्होंने बेहद ही भद्दा महिला विरोधी बयान दिया था। उनके बयान से लग रहा था कि वे महिलाओं को नीचा दिखाना चाहते हैं।जिसकी उनसे बिलकुल भी उम्मीद नहीं की जा रही थी। क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड स्टार्स से लेकर सभी ने उनके बयान का आलोचना की है। ऐसे में अचंभित रूप से पहली बार कोई उनके समर्थन में आया है। ये कोई और नहीं बल्कि कट्टर महिलावादी मानी जाने वाली स्वरा भास्कर हैं। गौरतलब है कि स्वरा को अकसर ही महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाते देखा जाता है लेकिन इस बार हार्दिक पांड्या के पक्ष में जो कुछ उन्होंने कहा उससे सभी अंचभित हैं। स्वरा ने अपने बयान में एक तरह से ये जाहिर किया है कि हार्दिक बस बेवकूफी के चलते फंसे हैं और कुछ भी नहीं।

क्या बोलीं स्वारा भास्कर

क्या बोलीं स्वारा भास्कर

हार्दिक पांड्या मामले में कोर्ट की प्रतिक्रिया से जुड़ी खबर को टैग करते हुए स्वरा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मैं एक कट्टर महिलावादी हूं...लेकिन क्या सचमुच बेवकूफ होना गुनाह है। क्या हमारी अदालतों के पास कोई और काम नहीं है। बता दें कि न्यूज 18 की जिस खबर को स्वरा ने टैग किया है उसमें हार्दिक को उनके बयान के लिए सजा और सुनवाई का जिक्र था। स्वरा के ट्वीट से लग रहा था मानो वे कोर्ट पर ही सवाल उठा रही हों। हालांकि स्वरा को अपने इस बयान के चलते लोगों से काफी कुछ सुनना पड़ रहा है।

हार्दिक के बयान पर क्या बोलीं एली अवराम

हार्दिक के बयान पर क्या बोलीं एली अवराम

हार्दिक की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने हार्दिक के कमेंट की आलोचना करते हुए कहा है कि- कुछ दिन पहले मैंने शो की कुछ फुटेज देखी। हार्दिक ने जिस तरह से महिलाओं पर कमेंट किया है, वह बेहद दुखद है। मैं थोड़ी सरप्राइज थी क्योंकि हार्दिक को कभी पर्सनली जानती थीं। मुझे बहुत खुशी है कि लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि एली अवराम हार्दिक की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं और वे कॉफी विद करण में अलग अलग गर्लफ्रेंड्स को लेकर काफी कूल अंदाज में चर्चा कर रहे थे। मानों वे उन सभी का अपमान कर रहे हों।

हार्दिक के किस बयान ने खड़ा किया बवाल

हार्दिक के किस बयान ने खड़ा किया बवाल

दरअसल कॉफी विद करण में जब हार्दिक से गर्लफ्रेंड्स और डेटिंग के बारे में सवाल किया गया तो वे कुछ ज्यादा ही खुल गए। यहां तक कि उन्होंने ये तक कह डाला कि जब उन्होंने पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज की तो घर आकर अपने मां बाप से कहा- आज मैं कर के आया। हालांकि बाद में हार्दिक ने इस पर पब्लिकली माफी मांगते हुए कहा था कि वे शो की थीम के साथ थोड़ा बह गए थे और उनका इरादा किसी को भी दुख पहुंचाना नहीं था। इसके बावजूद हार्दिक अभी भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। शो में हार्दिक के साख रे एल राहुल भी थे लेकिन वे इतनी बुरी तरह विवाद में नहीं फंसे जितना बुरा हाल हार्दिक का हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+